Author: फतेह लाइव • एडिटर
चहारदीवारी के लिए गाड़े गए छड़ की तुड़ी गांव में की थी चोरी चोरों ने बहनोई के घर में रखा था रॉड, उप मुखिया ने धर लिया गोरखधंधा Charanjeet Singh. दो दिन पहले की बात है। शाम में पोटका थाना में तुड़ी गांव से पकड़ाए दो चोरों को डंडा दिखाया गया तो रहम के लिए वो लोग शोर मचाने लगे कि अब दोबारा गलती नहीं होगी। चोरी की बात छोड़िए, हम लोग गांव ही छोड़ देंगे। अगर इलाके में कोई चोर घूमता पाया गया अथवा किसी ने चोरी की तो उसे भी धरवा देंगे। सिर्फ एक बार माफ कर दीजिए।…
पीएम मोदी का आभार जताना और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है यात्रा का उद्देश्य फतेह लाइव, रिपोर्टर. अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मन्दिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित यूपी सरकार के प्रति आभार जताने और देशभर के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के तीन युवा धावक दौड़कर 820 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे और अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे. युवा धावक सन्नी तिवारी, विशाल तिवारी और अमन कुमार सिंह के इस जागरूकता दौड़ में उनके तीन मित्र क्रमशः अनुराग कुमार, पीयूष सोनी और मनीष कुमार झा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार 8 तारीख से समूह साथ संगत की ओर से अखंड पाठ साहिब की आरंभता हुई थी. उसके उपरांत रविवार को अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत कीर्तन दरबार गुरुद्वारा साहिब में सजाया गया. भाई तरनवीर सिंह जी ने संगत को अपने कीर्तन विचारों के साथ निहाल किया. हर साल की तरह इस साल भी नौजवान सभा आजाद बस्ती जेम्को की ओर से बड़ी श्रद्धा भावना से बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया गया था. सरदूल सिंह ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के तहत, संगीत नृत्य, नाटक के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए गठित एक स्वायत्त संस्था है. प्रत्येक वर्ष संगीत नाटक अकादमी देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों को पुरस्कृत करती है. सन 2021 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत कलाकार 11 से 14 मार्च तक जमशेदपुर में अपनी प्रस्तुति देंगे. पहली बार राष्ट्रीय स्तर के इन कलाकारों की प्रस्तुति डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, फार्म एरिया में स्थित कलाकृति ऑडिटोरियम में होगी. यह कार्यक्रम डी.बी.एम.एस ट्रस्ट के साथ संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट पिछले 50…
टीएमएच में भर्ती पति को देखने गई थी पत्नी और बच्चे, वापस आने पर गये बाजार तो हो गई घटना फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिदगोड़ा थाना प्रभारी के रूप में गुलाम रब्बानी खां के योगदान देने के बाद ही इलाके में सक्रिय चोरों ने उनके क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर उन्हें खुली चुनौती दी है. जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम एग्रीको मेन रोड स्थित ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के आवास के सामने टिस्को क्वार्टर संख्या एल- 6/5 में दिलदार सिंह के बंद घर में लाखों की नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. दिलदार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां:आज देर शाम बस कुछ ही देर पहले सरायकेला हेडक्वार्टर डीएसपी में प्रदीप उरांव ने प्रभार लिया है.प्रदीप उरांव की पोस्टिंग एक महिना पहले ही साहेबगंज के एसडीपीओ बरहड़वा से एसडीपीओ पाकुड़ के पद पर हुआ था. हालांकि एक संसदीय क्षेत्र में इनका तीन साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ था कि इनको पाकुड़ भेज दिया गया.वहीं पाकुड़ में एक महिना भी नहीं बीता कि पुनःप्रदीप उरांव सरायकेला हेडक्वार्टर डीएसपी के शंटिंग पोस्ट पर भेज दिए गए. हालांकि ऐसा सिर्फ प्रदीप उरांव के साथ ही नहीं हुआ है बल्कि ऐसे-ऐसे दर्जनों डीएसपी हैं जिन्हें एक महिना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो गुरुद्वारा के सेवादार जोगिंदर सिंह ने रविवार की सुबह पगड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जोगिंदर सिंह उर्फ बीरे के का शव को गुरुद्वारा परिसर स्थित स्कूल की सीढ़ी के रेलिंग में लटका पाया गया. गुरुद्वारा के कर्मचारियों ने लटके हुए बीरे को देख इसकी सूचना गुरुद्वारा कमिटी को दी. बाद में घटना की सूचना पाकर मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बीरे बीते 28 सालों से मानगो गुरुद्वारा में सेवादार का काम करता था. स्थानियों ने बताया कि जोगिंदर सिंह बीरे के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा मुखी समाज बस्ती में सनातन उत्सव समिति ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में स्टिकर अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया. समिति के सदस्यों और मुखी समाज के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में बस्ती के लगभग 600 घरों में स्टिकर चिपकाया गया. इस दौरान ढोल नगाड़े संग समिति के सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये. स्टिकर अभियान के दौरान जनसंपर्क अभियान चलाते हुए सनातन उत्सव समिति के सदस्यों ने बस्ती के लोगों से आह्वाहन किया कि जिनके सहयोग और समर्थन के कारण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य ब्रजेंद्र सिंह ने कहा है की चुनाव आयोग के एक सदस्य अरुण गोयल का बिना किसी कारण का इस्तीफा देना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. उन्होंने कहा कि फिलहाल केंद्रीय चुनाव आयोग में सिर्फ दो ही सदस्य थे. एक सदस्य फरवरी में ही सेवानिवृत हुए थे, लेकिन जिस तरह से आनन फानन में गोयल साहब ने त्यागपत्र दिया और जितनी जल्दबाजी से उनका त्यागपत्र स्वीकृत किया गया. इसके पीछे बहुत कुछ राज छुपा हुआ है, जो आने वाले दिनों में इस पर से पर्दा उठने की संभावना है. वर्तमान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई थाना अंतर्गत वीर कुँवर चौक स्थित नील कंठ होटल में रविवार को आजसू नेता अरुप मल्लिक के द्वारा मानवता की भलाई के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था. उस शिविर की तैयारियों के बीच आजसू नेता अरुप मल्लिक उसके भाई और बेटे पर मानवता के उलट एक काम किये जाने का मामला सामने आया. जहां शिविर में टेंट का काम करने वाले परसुडीह प्रमथनगर निवासी गुप्ता टेंट के मालिक सुजीत गुप्ता से उनके द्वारा मारपीट और गाली गलौज की गई. मजदूर के सामने की गई पिटाई इस बाबत सुजीत गुप्ता ने बताया कि वह अपने…
