Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन के एंट्री गेट से आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम शामिल है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो अपराधी 1 फरवरी को सीतारामडेरा में हुए टकलू लोहार हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी है. मंगलवार को दोनो कोलकाता जाने के लिए निकले थे. तभी रेल पुलिस और आरपीएफ ने दोनो को पकड़ लिया. इधर जमशेदपुर पुलिस दोनो को रिमांड पर लेने की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने चुनाव 2024 के उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को पर्चा नामांकन प्रपत्र लिया. चुनाव कमेटी के अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता एनवी सिंह देव और बीरेंद्र शर्मा ने प्रपत्र दिया. इस मौके पर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप, पूर्व जिला लोक अभियोजक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता जगत विजय सिंह, पूर्व जिला लोक अभियोजक अधिवक्ता सुशील कुमार जायसवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव मोहम्मद कासिम, अधिवक्ता बाबू नंदी, अधिवक्ता सलीम, अधिवक्ता बबिता जैन, अधिवक्ता विक्रम सिंह, अधिवक्ता राहुल कुमार, अधिवक्ता कुलविंदर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उमेश साव सहित 18 अधिवक्ता नोटरी बने हैं. भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस, डिपार्टमेंट ऑफ लीगल अफेयर्स नोटरी सेल की और से उनकी नियुक्ति हुई है। इन्हें भारत सरकार नोटरी सेल द्वारा लिखित एवं परिविक्षा आधार पर नियुक्ति दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड से 1000 से ज्यादा अधिवक्ता इस परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 320 को नियुक्ति के लायक पाया गया. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती के सानिध्य में प्रेक्टिस करने वाली कमला कुमारी एवं मौसमी चौधरी, अधिवक्ता उमेश साव, अधिवक्ता सुरोजित कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुस्को के द्वारा जोजोबेड़ा के अन्य बस्तियो में जुस्को पानी के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए सर्वे करने जुस्को की टीम आयी तथा घुमकर क्षेत्र का सर्वे किया. 25-30 सालों से 300 घरों मे आज तक पानी नहीं पहुंच पाया, लेकिन आज जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जिला मंत्री नवीन कुमार के सहयोग से बिनोद यादव के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण किया गया. जुस्को टीम ने कहा इस माह के अंत तक बस्ती में पाईप लाईन का खुदाई शुरू किया जायेगा. इस अवसर पर ब्रजेश मऊआर, चुलबूल राय, विनोद राय, सोनू राय,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह स्थित विद्युत कार्यालय के विद्युत केंद्रीय भंडार में आग लगने से पूरे कार्यालय परिसर के साथ-साथ क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस आगजनी की घटना में लाखों के विद्युत उपकरण जलने की संभावना है, हालांकि अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से आगजनिक की इस घटना पर काबू पाया गया. घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. सुबह का वक्त होने की वजह से कार्यालय बंद था. आगजनी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. 2 किलोमीटर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेंद्र पाल सिंह मेहता मंगलवार को अमृतसर से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां झारखंड की समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनको शाल एवं बुके भेंट कर बोले सोनहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके मौके पर विशेष रूप से पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, सीनियर मित प्रधान कुलदीप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड छात्र मोर्चा के सरायकेला जिलाध्यक्ष शंकर हाँसदा ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम जी के सुपुत्र राहुल हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष शंभू टुडू, बलराम सोरेन, सीताराम हेम्ब्रम, दुर्गा सोरेन, राम हाँसदा, बिरू टुडू, नारायण किस्कु, रायसेन टुडू, शिकार मुर्मू व झामुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड हाई कोर्ट में वर्ष 1984 के सिख दंगा के झारखंड में प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने एवं सिख दंगा से संबंधित केस क्रिमिनल केस की मॉनिटरिंग करने को लेकर दायर सतनाम सिंह गंभीर जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता सतनाम सिंह गम्भीर को निर्देश दिया कि वह जिलावार बताएं कि कितने पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है? कोर्ट ने मुआवजा नहीं मिलने वाले पीड़ितों की सूची को प्रस्तुत करने का निर्देश प्रार्थी सतनाम सिंह गम्भीर को दिया है. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. राज्य सरकार…
थाना पहुंचा मामला, जेएनएसी के नोडल अधिकारी को आरोपी बनाते हुए थाना में दी गई शिकायत Charanjeet Singh. जरा ध्यान दीजियेगा. यह खबर आपके लिए भी बहुत जरूरी है. अगर, आप बिष्टुपुर क्षेत्र में किसी भी पार्किग में अपना वाहन पार्क कर रहे हैं और वह चोरी हो जाता है तो इसका हर्जाना कहां मिलेगा. इसको लेकर सावधान रहिए. आपको बता दें कि इन दिनों बिष्टुपुर की विभिन्न पार्किंग को जेएनएसी खुद (डिापर्टमेंटल ) चला रही है. जेएनएसी ताबड़तोड़ तरीके से शहर की पार्किंग का शुल्क तो वसूल रहे हैं, लेकिन नियम कानून की बिना परवाह किए. ऐसा ही एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. होली के मद्देनजर आज बिष्टुपुर थाना में शांति समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक मीटिंग मंगलवार को रखी गई. मीटिंग में मुख्य रूप से डी.एस.पी , सी.सी.आर. अंजनी कुमार, थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, शांति समिति के सचिव गुरुचरण सिंह भोगल सदस्यों के साथ उपस्थित थे. खुशमन उदानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है जिसमें सामाजिक एकता झलकती है. समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने के लिए नागरिकों का सहयोग करें. समिति के सदस्य रंजीत सिंह ने कहा कि होलिका दहन वाले दिन समिति…
