Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को संगत ने चेत माह की सांग्रद मनाने के साथ-साथ सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए नये वर्ष में प्रवेश किया. नानकशाही कैलेंडर के अनुसार चेत महीने की संग्रांद आज 14 मार्च को सिख मर्यादा अनुसार साकची गुरुद्वारा साहिब में नया साल मनाया गया. कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे सजाया गया, जिसमें सुखमनी साहिब किर्तन जत्था ने 10:30 बजे तक तथा सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों ने 11:00 बजे तक किर्तन किया. उसके उपरांत हजूरी रागी भाई संदीप सिंह जी ने गुरबाणी किर्तन करके संगत को निहाल किया. विशेष तौर पर पहुंचे…
अपराधियों को चेताया, कड़ी धूप में भी निभाया आदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर में विधि व्यवस्था को चुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रयासरत है. इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के निर्देश के आलोक में वरीय अधिकारी विभिन्न थाना में पैदल गश्त कर रहे हैं. गुरुवार को बागबेड़ा थाना की पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण किया. थाना के प्रभारी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में बागबेड़ा लाल बिल्डिंग से प्रेम कुंज तक पैदल गश्ती कर असमाजिक तत्वों, अड्डाबाजी करने वालों को चेताया. उन्हें समझाया गया कि अगर पुलिस की कैंची चल गई तो बुरे फंस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के राजेंद्र विद्यालय स्कुल 9 वीं तथा 11 वीं कक्षा के अधिकतर छात्रों कों फेल कर दिये जाने के विरोध मे छात्रों तथा अभिभावकों ने मिलकर स्कूल में जमकर बवाल काटा. साथ ही इसका पूरा दोष स्कूली शिक्षकों तथा प्रबंधन पर लगाया. बता दें विगत दिनों स्कूलों की परीक्षा संपन्न हुई थी, और प्रमाण आने पर स्कुल के दोनों ही कक्षा 9 वीं तथा 11 वीं के अधिकतर छात्रों कों 2 से लेकर 10 अंकों के लिए फेल कर दिया गया है. ऐसे मे छात्रों तथा अभिभावकों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा. अभिभावकों की मानें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने सीएए लागू कर सराहनीय कार्य किया है किंतु इसकी आड़ में किसी धर्मावलंबी को नीचा दिखाना बुरा है. 1947 के विभाजन की भयावह त्रासदी में 10 लाख से ज्यादा हिंदू सिख मारे गए थे। 1947 के बाद से बांग्लादेश और पाकिस्तान से हिंदू एवं सिखों का भारत में आने का सिलसिला जारी है. बांग्लादेशी हिंदुओं के भारत में आने के कारण ही असम में छात्र आंदोलन हुआ और आज भी इसका प्रभाव है और वहां के मुख्यमंत्री खुलेआम किसी को नहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इंडिया गेट बासमती राइस द्वारा जीतों इंडिया कांटेस्ट की शुरुआत पूरे देश में की गयी थी, जिसमें ग्राहक द्वारा ख़रीदे गए मिनी मोगरा के चावल के थैले सेनिकले कोड नंबर को ऑनलाइन रेजिस्टर्ड करना था. उसमें ही एक लॉटरी थी, पूरे झारखंड में एक उपहार था, जिसे जमशेदपुर के टेल्को निवासी ओम प्रकाश प्रसाद ने जीता. विजेता ओम प्रकाश एक निजी कोरियर कम्पनी में काम करते हैं. विजेता को होंडा कंपनी की ऐक्टिवेट स्कूटर उपहार स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप साकची में किये गए कार्यक्रम में पहुँचे ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हजारीबाग गुरुद्वारा में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन कमेटी के प्रधान अवतार सिंह की देखरेख में किया गया, जिसमें झारखंड बंगाल एवं आसपास के कई क्षेत्रों की गुरुद्वारा कमेटियों ने भाग लिया. इस विशेष मौके पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहब भाई रघुवीर सिंह एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेंद्र सिंह मेहता, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, गोमो प्रधान देवेंद्र सिंह काल ,निरसा से मनजीत सिंह, बंगाल से मनजीत सिंह जीते, गुरमीत सिंह, बेरमो सेंट्रल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कौंग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जेम्को मैदान संघर्ष समिति ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन जी से मुलाकात कर जेम्को मैदान को तार कंपनी के अंदर लिए जाने से बचाने हेतु प्रतिवेदन दिया. जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मैदान लगभग सौ वर्षों से आसपास के बस्ती वासियों द्वारा खेल कूद, प्रातःभ्रमण इत्यादि में उपयोग किया जा रहा है. प्रतिदिन हजारों लोग सुबह शाम इस मैदान में आकर भ्रमण करते हैं, जिसमें महिलाएं , बच्चे, वृद्ध जन भी काफी संख्या में आते हैं. वर्तमान में कंपनी द्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होने वाले प्रधान पद के चुनाव की सरगर्मी तेज होते जा रही है. यहां चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इसी बीच विपक्ष के लोगों ने बुधवार को चुनाव प्रक्रिया को गलत बताते हुए विरोध शुरु कर दिया है. प्रधान महेंद्र सिंह की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष रहे अवतार सिंह, गुलशन सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेस कॉल की. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जो प्रक्रिया चुनाव को लेकर शुरु की गई है, वह गलत है. इसमें नियमों की अनदेखी की गई है. सबसे पहले चाहिए था कि प्रधान महेंद्र सिंह को आमसभा बुलाकर कमेटी भंग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टेल्को क्षेत्र के लक्ष्मीनगर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के ऊपर छत पर शेड का निर्माण और पार्किंग शेड एवं पाथ का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय ने बुधवार को किया. देखा जाता था की विद्यालय के बाहर पार्किंग शेड की व्यवस्था नहीं थी और लोग आकर वहां कूड़ा कचरा फेंकते थे. स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह ने बताया की विद्यालय के बगल में मैदान है और बच्चे खुलकर खेल नहीं पाते हैं क्योंकि स्थानीय निवासी विद्यालय के बाहर में अपनी बड़ी गाड़ियां पार्किंग कर देते हैं इसलिए बच्चों को खेलने की जगह नहीं मिल पाती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नंबर रोड एक स्थित सी एस इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिससे पीड़ित दुकानदार ने बागबेड़ा थाना की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. दुकानदार चंदन कुमार ने बताया की वह रात्रि 10 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए. सुबह जब दुकान खोलने आए तो दुकान के शटर का दोनों ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर उन्होंने पाया कि दुकान में रखे लगभग 11 नए स्मार्ट फोन, 7 रिपेयर वाले फोन और एसेसरीज चोरी कर लिए…
