Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. काँग्रेस पार्टी के टाटानागर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा के नेतृत्त्व में रेलवे ट्रैफिक कालोनी सुभाष चौक जाकर सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर फूल- माला चढ़ा कर उनकी जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के महासचिव राजा ओझा, भरत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव, गदरा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध पूरी, नरेन दा, मंडल महासचिव सुदर्सन मिश्रा, मंडल सचिव मोहमद शेख, जॉनी, राजेश साहू, कार्यालय प्रभारी बबलू पाण्डेय, अजय यादव, किशन कुमार, नरेश कुमार एवं सुभाष चंद्र बोस मूर्ति के संस्थापक पारस नाथ मिश्रा उपस्थित हुए.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. डीबीएस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सुबह विशेष असेम्बली का आयोजन किया गया, जिसमें विशाल कुमार ने हिंदी में अपने विचार रखे तथा मामूनी नामता ने कविता पढ़ी। डीबीएस कॉलेज के सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता प्राचार्य डॉक्टर मोनिका उप्पल एवं सभी शिक्षिकाओं द्वारा किया गया. संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी ने सुभाष चंद्र बोस ‘जेनो तोमार रक्ततो मिछिले नेताजी पुरोभागे’ गीत गाया। शुभांगी घोष, अंतरा सरकार, अंकुर कुमार, प्रियंका कुमारी आदि ने पावर पाइंट के माध्यम से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में इन दोनों अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी, छिनतई, अड्डाबाजी मारपीट की घटनाएं हो रही है। मंगलवार को बागबेडा कॉलोनी, चित्रगुप्त पूजा मैदान के समीप दिनदहाड़े एक दिव्यांग लड़की के गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली गई। वहीं उक्त घटना से कुछ ही दूरी पर गणेश पूजा मैदान स्थित अजय चतुर्वेदी के घर से लगभग 5 लाख रुपए की जेवरात की चोरी चोरों ने कर ली। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गुस्सा है। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई और टीएमएच ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. शिविर से पहले विश्वविद्यालय प्रांगण में नेताजी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया. रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान किया. शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक अभिनव कुमार ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  मानगो शंकोसाई जय प्रकाश नगर में सुभाष चन्द्र बोस की 127वी जयंती मनाई गई. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी से लेकर देश की आजादी की लड़ाई तक की योग दान तक प्रकाश डाला. उन्होंने कहा वे जिंदगी में देश की आजादी के लिए कभी भी किसी से समझौता नहीं किए. ये सत्य और कर्तब्य मार्ग पर डटे रहे. इस अवसर पर विद्यालय सचिव अर्जुन शर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुशीला टोप्पो, बिशिष्ट अतिथि विजय तिवारी, शम्भू द्विवेदी, अभिभावक, विद्यालय के शिकक्ष, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राओ ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। बबलू झा ज़िला उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया की मेरे विचार से देश में, दुनिया में, ब्रह्मांड में कण-कण में भगवान का वास होता है। आपका मन अगर साफ हो तो ईश्वर का दर्शन कहीं भी हो सकता है, लेकिन चिंताजनक बात यह है एक तरफ श्री श्री शंकर देव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया जाता है और दूसरी तरफ रोका जाता है। यह कहीं ना कहीं धर्म को ईश्वर को लोगों को अपनी राजनीति का हथियार बनाया जा रहा है। राहुल गांधी को मंदिर दर्शन करने से रोका…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। गोलमुरी स्थित टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दीप जलाकर, लड्डू वितरण कर उन्हें याद किया गया। बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष राकेशवर पांडे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सर्वोच्च कोटि के राष्ट्रवादी, मानवतावादी एवं मानववादी प्रेमी थे। इस दिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर भी सेलिब्रेट किया जाता है। नेताजी ने देश सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। भारत को अंग्रेजों की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन को बोकारो जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया। वह इससे पहले रांची के प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे थे और संगठन को मजबूती प्रदान करने में पूरी तत्परता से समन्वय स्थापित कर अपना दायित्व निभाया. प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा और प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज द्वारा इस सम्बन्ध में पत्र जारी किया गया. पत्र में प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों का प्रभार क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह आवश्यक परिवर्तन किया गया. इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संजीव रंजन ने बताया कि लगातार नए सिरे से संगठन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता आनंद झा के पिता सर्वनारायण झा ( उम्र 74) का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. सर्वनारायण झा 2011 में टाटा स्टील से सेवा निवृत्त हुए थे. सिदगोड़ा निवासी सर्वनारायण झा मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा ( दोरमा गांव) के रहने वाले थे. तीन दशक तक वे गरमनाला सिक्योरिटी फ्लैट में रहे. टाटा स्टील से 2011 में सेवा निवृत्त होने के बाद सिदगोड़ा में आपना घर बनाये. 22 जनवरी सोमवार की सुबह 7 बजे तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल ले गए.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अयोध्या में श्री राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार की शाम को भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने अपने आवास मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) पर अपने परिजनों के साथ दीप प्रज्जवलित कर उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने रंगोली भी बनाई. काली ने कहा कि उत्सव की धूम संसार में है,  लेकिन परिजनों के साथ उत्सव साझा करना भी अलग उत्सव की तरह लगता है. उन्होंने झारखंड वासियों को उत्सव की बधाई भी दी.

Read More