Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. महान गौरवमय भारतवर्ष के 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पे सोनारी थाना प्रांगण में थाना प्रभारी विष्णु रावत के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया. इस अवसर पर सोनारी थाना क्षेत्र के सभी प्रशासनिक अधिकारी गण एवं सोनारी शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के साथ समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे. सोनारी थाने में ध्वजारोहण के उपरांत सोनारी थाना क्षेत्र के तीन टीओपी निर्मल नगर टिल्लू भट्टा, भागवत मोहल्ला और सोनारी थाना क्षेत्र के एंटी करप्शन ब्यूरो की प्रांगण में भी पुलिस उप अधीक्षक विजय महतो एवं विष्णु रावत के मार्गदर्शन पर ध्वजारोहण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जोड़ी राइडर्स और आरकेएमसी बुलेट राइडिंग ग्रुप ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी राइडर्स के साथ मिलकर जश्न मनाया. सबसे पहले गोलमुरी शहीद स्थल में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और छोटे शहर की सवारी और नेक काम के लिए बाराद्वारी में वृद्ध लोगों के साथ ध्वजारोहण किया गया। उन्हें कम्बल वितरित किया. इस कार्यक्रम मे सभी राइडर जोड़ी राइडर्स एंड आरकेएमसी के टीम मेंबर्स शामिल हुए.
खटिया, राशन, बिस्तर, जूता और मोजे भी किये भेंट, छत बनाने का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर। देश 75 वें गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है। इसी बीच जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित नया बाजार रोड नंबर एक में रहने वाले नेत्रहीन साधु ठाकुर के घर चर्चित समाजसेवी रवि जयसवाल चले गये। साधु ठाकुर बेसहारा हैं, उन्हें रिश्तेदारों ने अपने छोटे से घर के बाहर खुर्ल में सहारा दिया है। उसके बाद भी साधु ठाकुर को रोजमर्रा के जीवन में काफी कठिनाई उठानी पड़ रही थी। सबसे बड़ी कठिनाई उनके समक्ष आंखों की थी। रवि के जिम में काम करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला वन विभाग कार्यालय मे झंडोत्तोलन किया गया, जिले की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने यहाँ झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी दी। जिले की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने सभी कों 75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा की आज के भाग दौड़ वाले जीवन मे लोग अपनों से दूर होते जा रहे हैं, और इस पर हमें विशेष ध्यान देने की जरुरत है। सभी अपने कार्य एवं परिवार का परस्पर सामंजस्य बनाकर रखें, ताकि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बीती देर रात सरायकेला थाना अंतर्गत चाडरी मोड़ के पास सरायकेला श्री सीमेंट प्लांट से क्लिंकर लेकर पुरुलिया जा रहे ट्रेलर संख्या CG22M-4854 में डीजल लीक करने के कारण आग लग गई. वही ड्राइवर ने गाड़ी रोककर अपनी जान बचाई. आग लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं मौके पर कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो दलबल के साथ पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए. वहीं सूचना पाकर पहुंची आधुनिक और झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वैसे समय रहते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मैंनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में मैनेजमेंट ओलंपियाड का आयोजन किया गया. इस ओलंपियाड में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के बीबीए विभाग के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपांक्षी कुमारी को कांस्य पदक और केस स्टडी प्रदर्शनी व चर्चा सत्र प्रतियोगिता की श्रेणी में बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सिमरन गंभीर को मिस ओलंपियाड का खिताब प्राप्त हुआ. यूनिवर्सिटी की इन छात्राओं के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी चिंतक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का फैसला विशुद्ध रूप से राजनीतिक है। जो विचारधारा धर्म के इर्द-गिर्द ही रहती है और उसी को आधार बनाकर पूरे देश में विपक्ष की आवाज को बंद करने में लगी हुई है। ऐसे में विपक्षी गोलबंदी के प्रणेता और चिंतक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला समझ से परे है। राम मंदिर निर्माण होने के बाद भारतीय जनता पार्टी एवं उसकी अनुषंगी इकाईयों तथा मातृ संगठन को यह समझ में आ गया है कि बिहार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल का पुनर्गठन किया गया और ” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में “समकालीन भारत में सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक रूपांतरण की उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में भुवनेश्वर से पोस्ट डोक्टोरल रिसर्च फेलो डॉ प्रियानाथ पट्टायत उपस्थित थे। इन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शोध और अनुसंधान को बहुत महत्व दिया गया है ।इस विषय पर बात करने के लिए भुवनेश्वर से डॉ प्रियानाथ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सिंदरी सिख संगत को पटना साहिब जाने और लाने की बस से व्यवस्था का आभार व्यक्त करने के लिए सिख संगत बुधवार को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के रघुकुल आवास पहुँचकर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही संगत प्रतिनिधि ने विधायक को गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब से लाया हुआ प्रसाद और गुरू की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया। सिख संगत ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती 17 जनवरी को पटना साहिब सहित पूरे देश में मनाई गई। संगत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेवाश्रम संघ सोनारी में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर शहर के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर, एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिला के पूर्व न्यायाधीश श्री बंशीधर तिवारी और श्रीमती कंचन मिश्रा उपस्थित रही। शिक्षाविद् डॉ ० त्रिपुरा झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान परशुराम का संपूर्ण जीवन सामाजिक आर्थिक व्यवस्था सुधार के लिए जाना जाता है ।उन्होंने महर्षि अत्रि की पत्नी अनसूया, महर्षि अगस्त्य की पत्नी…
