Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का सन्देश देने के उद्देश्य से शहर के युवाओं ने मोटरसाइकिल पर सवार हो घूम-घूम कर सड़क सुरक्षा के प्रति जनता को जागरूक किया। शनिवार को सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के सामने शहर के पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश कुमार लुणायत और ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा रैली को रवाना किया। गैर सरकारी संस्था यंग इंडिया, जमशेदपुर द्वारा आयोजित इस रैली में बाइक राइडरों ने खुद भी शपथ ली और लोगों को भी प्रेरित किया. यंग इंडियंस जमशेदपुर के उदित अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ-साथ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पिछले 25 वर्षों से निजी आप्त सचिव रहे 74 वर्षीय मनिंदर चौधरी का ब्रेन हेमरेज के कारण शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में दोपहर करीब 2:30 बजे निधन हो गया। मनिंदर चौधरी के असामयिक निधन से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्त्ताओ में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टाटा मेन अस्पताल जाकर स्थिति की जानकारी ली और परिवारजनों का ढांढस बंधाया। दूसरी ओर मनिंदर चौधरी के निधन पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने गहरी संवेदना व्यक्त की।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जेम्को गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा के सलाहकार सरबजीत सिंह भोगल का निधन हो गया है और कल उनके पार्थिव देव का संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में सुबह ग्यारह बजे होगा। उक्त जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह जग्गा ने दी है। वह अपने पीछे पत्नी रजनी कौर और 14 वर्षीय बेटा छोड़ गए हैं। उनके असमिक निधन पर सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर ने शोक जताया है और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा के समीप 150 पाउंड का केक काटा गया। यह आयोजन वाहेगुरु डेवलॉपर प्रॉपर्टी डीलर के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इस दौरान संगत के बीच प्रसाद और चाय का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी धर्मवीर सिंह, हरजीत सिंह मोनू, सरबजीत सिंह, मनमीत सिंह, अविनाश सिंह, सुखदेव सिंह, लाडी सिंह, बबलू सिंह, हरमन सिंह आदि उपस्थित थे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर। कीताडीह दुर्गा पंडाल स्थित गौरी भवन में शनिवार को घाघीडीह मंडल के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता बंटी वालिया का 44 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक कटिंग समारोह में पूर्व पोटका विधायक मेनका सरदार, विभीषण सिंह सरदार, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव, भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय, पोटका मंडल अध्यक्ष जमीला डे, जिला मंत्री मनोज राम, हरबंश सिंह, कीताडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान अर्जुन वालिया, मुखिया मनोज मुर्मू समेत कई दिग्गज शामिल हुए। सभी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झरसुगड़ा रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरे यात्री की ड्यूटी पर तैनात एएसआई आरपीएफ एएसआई चंद्रशेखर आजाद ने जान बचाई। दरअसल, सुंदरगढ़ ओडिसा निवासी सुरेश जसूजा हटिया एलटीटी एक्सप्रेस से रायपुर जा रहे थे। चलती ट्रेन में उन्होंने चढ़ने का प्रयास किया और गिर गए। तब वहां मौजूद एएसआई चंद्रशेखर आजाद ने उन्हे तुरंत ट्रेन से प्लेटफार्म की ओर खींचा और जान बचाई। यह घटना देख वहां मौजूद यात्रियों के रोंगटे खड़े हो गये। यात्री को खींचने में आरपीएफ दारोगा आजाद भी प्लेटफॉर्म पर गिर गये, लेकिन उन्होंने हिम्मत करके यात्री को ट्रैक से प्लेटफार्म पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं हमारे संस्थान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य गण एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद संगठन के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, अपने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरहदों की रक्षा में शहीद हो जाना परम सौभाग्य होता है जो सिर्फ एक सैनिक को उसके भाग्य से प्राप्त होता है और तिरंगा उसी शान से लहराता है। शिव मंदिर, बारीडीह स्थित प्रांगण में मुकुटधारी सिंह/CPO अमरनाथ एवं शिव मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। सभी ने 75 वी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। स्वागत भाषण समिति के महामंत्री आशीष झा द्वारा दिया गया। इस दौरान उपस्थि रतन वर्मा,सुजोय, मृत्युंजय, सुधीर अविनाश झा, आशोक कुमार सिंह, सतीश झा, रवि शुक्ला एवं अन्य उपस्थित रहे. इसके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के सरहदों की रक्षा में शहीद हो जाना परम सौभाग्य होता है जो सिर्फ एक सैनिक को उसके भाग्य से प्राप्त होता है और तिरंगा उसी शान से लहराता है। आज यह बात NTTF आर डी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के गोलमुरी स्थित प्रांगण में झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य प्रीता जॉन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कही। सभी ने 75वी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। स्वागत भाषण प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के जेनरल मैनेजर विष्णु दीक्षित ने तकनीकी छेत्र में विद्यार्थियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में रविवार को हर्षोल्लास 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में शान से तिरंगा लहराया. 26 जनवरी, यह वह दिन है जब आजाद भारत के संविधान को विश्व पटल पर लाया गया था. बीते 75 वर्षों के विकास और विस्तार को नेताजी सुभाष परिवार के बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के द्वारा बखूबी प्रदर्शित कर सभी का मन मोह लिया. इस दिन को और यादगार बनाने के लिए, नेताजी सुभाष परिवार के सभी संकाय सदस्यों ने तरह-तरह के खेल खेले और साथ मिल कर देश के जवानों को याद किया.…
