Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीते दिनों बिरसानगर के नवयुवक जगदीप सिंह गोलू की हत्या के बाद से सिख समाज के लोगों ने आगे बढ़कर सहयोग करने की पहल कर दी है. इसी क्रम में आज गोलू की बिरसानगर गुरूद्वारा में अंतिम अरदास के बाद कुछ समाजसेवी सिख गोलू के घर भी गये. बताते चलें कि गोलू की मौत के बाद उस सिख परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा जिसके सहारे गोलू के दो बच्चों का पालन-पोषण हो. गोलू की हत्या के बाद सबसे पहले आगे बढ़ कर विरोध और गिरफ्तारी की मांग करने वाले रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बरनवाल मोदी सेवा समिति का वार्षिक मिलन समारोह जुगसलाई नगरपालिका पार्क में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरनवाल वैश्य महासभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल थे। वहीं, विशिष्ट अतिथि बीरेन्द्र प्रसाद बरनवाल (जमशेदपुर के SSP किशोर कौशल के पिताजी) थे। सर्वप्रथम अपने महाराजा अहिबरण जी और स्वर्गीय गोबिंद प्रसाद बरनवाल (जिनका देहावसान गत रविवार को हो गया था) के समक्ष मुख्य अतिथि लखन लाल बरनवाल, विशिष्ट अतिथि बीरेन्द्र प्रसाद वर्णवाल और मंचासीन उमाशंकर प्रसाद वर्णवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश बरनवाल, नवल किशोर बरनवाल और किरण बरनवाल ने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। ऊहापोह की स्थिति में मशहूर पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज के शो की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि तय समय रविवार शाम छ: बजे साकची स्थित रवींद्र भवन में शो का आयोजन होना है। परंतु सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर क्यों मीडिया और प्रशंसकों को इस शो से दूर रखा जा रहा है। सूत्रों ने हवाले से खबर प्राप्त हुई है कि शहर के प्रतिष्ठित होटल में सतिंदर सरताज की टीम का ठहराव है। प्रशासन से भी इस खबर की पुष्टि के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर नैतिकता की हदे पर कर दी है उनमें नैतिकता नाम की चीज नहीं है। बिहार की जनता उन्हें लोकसभा और विधानसभा में सबक सिखा देगी। वास्तव में उनका नाम पलटू राम रखा गया है और उन्होंने साबित कर दिया कि कुर्सी और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं सामाजिक न्याय का बलि चढ़ा सकते हैं। नीतीश ने कहा था कि मर जाएंगे मगर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे इस तरह कुर्सी की लालच में हदे पर कर देना उनकी फितरत में है उन्होंने जनता के समक्ष अपना विश्वास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सुधा सिने मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही बॉलीवुड फिल्म “ब्लडी इश्क” का निर्देशन तरुण मुहम्मद और प्रभात राज करेंगे। इस फिल्म की निर्मात्री हैं शबनम राज। कथा प्रभात राज, पटकथा और संवाद पी के अनूप के हैं।फिल्म के संगीत निर्देशक हैं द्रोण और अशोक पंजाबी। गीतकार सीटू जयपुरी और अशोक पंजाबी है। इस फिल्म के चार गानों की रिकॉर्डिंग मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई, जिनमें जावेद अली( पुष्पा फेम), अमन त्रिखा और लक्ष्य ने अपनी आवाजें दीं। डी ओ पी भास्कर दोरनाला और संदीप गुप्ता हैं। रहस्य और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर रेडियो श्रोता संघ, जिसकी स्थापना सन 1965 में हुई एवं अपने 59 वर्षो के सफर में रेडियो के कार्यक्रमों, गीत संगीत तथा अपने श्रोताओं की रुचि का ख्याल रखते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को वार्षिक पिकनिक का आयोजन Dalma View Point, Marine Drive में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 117 सदस्यों एवं उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। वनभोज कार्यक्रम में खान पान के अलावा गीत संगीत, गायन, खेल कूद, अंताक्षरी आदि गतिविधि भी की गई। पिकनीक के गतिविधियों में भाग लेने वाले सदस्यों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल गत दिनों 19 जनवरी को बारीडीह कालू सिंह बागान में पीट-पीट कर मार डाले गए जगदीप सिंह के परिवार के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल को उनके कार्यालय में मिला तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जगदीप सिंह की पत्नी नेहा कौर को आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी दिलवाने की का अनुरोध किया गया, ताकि स्वर्गीय जगदीप सिंह की पत्नी नेहा कौर अपने साथ सास ससुर एवं दो छोटे बच्चों का लालन पालन कर सके।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील फाउंडेशन और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टिनप्लेट में जैम स्ट्रीट का आयोजन हुआ। जैम स्ट्रीट के इस आयोजन में 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे। टीनप्लेट काली मंदिर गोल चक्कर से नीलडीह ट्रैफिक सिग्नल तक सड़क पर मौज मस्ती करने वालों का मजमा लग रहा। जुंबा, बास्केटबॉल, घुड़सवारी, लाइव बैंड प्रदर्शन, शतरंज, स्केटिंग, सेल्फी कॉर्नर, कॉस्मिक योग, कराओके प्रदर्शन और बहुत कुछ यहां मौजूद था। इस बार जैम स्ट्रीट में मनोरंजन की पूरी सीरीज थी। गतका, मिक्सड मार्शल आर्ट्स, साइकलिंग आदि जैम स्ट्रीट के मुख्य आकर्षण रहे। खाने पीने के भी…
JAMSHEDPUR : जुगसलाई स्टील सिटी क्लब का झंडोत्तोलन संपन्न, सरदार शैलेंद्र सिंह को मिला फिर एक सम्मान
फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्टील सिटी क्लब गौरीशंकर रोड जुगसलाई के तत्वाधान में झंडोत्तोलन सरदार शैलेंद्र सिंह के द्वारा किया गया. सरदार शैलेंद्र सिंह को क्लब के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह राजू ने शैलेंद्र जमशेदपुर रत्न से सम्मानित किया गया. झंडोत्तोलन के उपरांत बच्चों में मिठाइयां एवं पुरस्कार बांटे गए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंवलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अब्दुल रब, हरभजन सिंह, विवेक प्रसाद, मोहम्मद कमरुद्दीन, मोहम्मद तनवीर, हरमन सिंह, गुरचरण सिंह, मनिंदर सिंह बंटी आदि मौजूद थे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों द्वारा 26 जनवरी को जिला के अंतर्गत अनेकों स्थान पर 75वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय, यूरेनियम मजदूर संघ तुरामडीह, नरवा पहाड़, जादूगोड़ा, मुसाबनी एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम किया गया। रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय पर जिला सह मंत्री अनिमेष कुमार दास के संचालन में झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया। वरिष्ठ नागरिक एसपी शुक्ला एवं जनार्दन पांडे के द्वारा झंडारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल सचिव पोस्टल…
