Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनएचएआई ने एनएच 33 (अब एनएच-18) पर पारडीह काली मंदिर से लेकर बालिगुमा तक फोरलेन एलिवेटेड कारीडोर सड़क निर्माण की निविदा जारी कर दी है। 10 कि मी लम्बी इस फोरलेन कारीडोर की कुल लागत 690 करोड़ की होगी। इस सड़क की निविदा की अंतिम तिथि 15/ 2 /2024 तक तय की गई है। उल्लेखनीय की गत दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सांसद विद्युत वरण महतो को सूचित किया था कि पूर्व में यह फोरलेन डबल डेकर सड़क बननी थी, किंतु इसकी लागत राशि 2000 करोड रुपए से अधिक होने के कारण इसकी स्वीकृति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छोटा गोविंदपुर अंतर्गत पूर्वी छोटा गोविंदपुर एवं दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर के पंचायत भवन निर्माण हेतु वन भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज ,स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह डी एफ ओ सुश्री ममता प्रियदर्शनी से मिलकर समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञात हो की स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह एवं मुखिया के द्वारा पूर्वी एवम दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर में पंचायत भवन नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही परेशानियों से पत्र के माध्यम से उपायुक्त एवम उप विकास आयुक्त को समय…
गुरुरूप संगत और सभी कमिटियों के आपार सहयोग से रिकॉर्ड श्रद्धालु ने किये पालकी साहिब के दर्शन : भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर। सिख समाज के प्रतिष्ठित शख्सियत सरदार शैलेन्द्र सिंह को उनके समाज के प्रति समर्पण और दिल्ली समारोह में राष्ट्रीय दिग्गजों के साथ अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किये जाने पर उन्हें सीजीपीसी के सेंट्रल दिवान में विशेष सम्मान “झारखण्ड की शान” से नवाजा गया। साकची गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह के 357वें प्रकाशपर्व के मौके पर निकाले गए नगर कीर्तन में सेवा करने वाले जत्थे, विद्यालय, संस्थाएं, सिख जत्थेबंदियों समेत कई लोगों को सेंट्रल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन संचालित आउट सोर्स एजेंसी सुपरस्टार प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिछले दिनों पीएफ घोटाले के संबंध में छात्र नेता अमर तिवारी ने पीएफ विभाग को 17 दिसंबर को शिकायत की थी. इसमें उन्होंने बताया था कि पीएफ के पैसों को जमा नहीं किया गया था और कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएफ की राशि ली जा रही थी. यह घोटाला लाखों में है. उक्त एजेंसी द्वारा पीएफ विभाग के आंख में धूल झोंकने के लिए और बचने के लिए एक कर्मचारी के खाते में 27 दिसंबर को 2 महीने का पीएफ बैकलॉग दिखाकर जमा किया, और पीएफ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा प्रदेश कमेटी की घोषणा विगत 17 जनवरी को की गई. सिख समुदाय बाबूलाल मरांडी की इस कमेटी से नाखुश नज़र आया और इसकी सबसे बड़ी वजह है प्रदेश कमेटी में किसी भी सिख नेता को तरजीह न देना. इस बाबत झारखंड की चर्चित सामाजिक और धार्मिक संस्था बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष को ई-मेल करके इस पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया है. रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि यह अत्यंत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। रघुवर दास के ओडिशा के राज्यपाल बनने के पश्चात आज राष्ट्रीय इंटक के सचिव सह प्रदेश के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने उनके जमशेदपुर आवास पर मिल कर उनको अपनी ओर से शुभकामनाएं दिए। राकेश्वर पांडेय ने कहा की जमशेदपुर और झारखंड राज्य के लिए यह गर्व का विषय है की अपने राज्य के पहले व्यक्ति है जो महामहिम के पद को सुशोभित कर रहे हैँ। राकेश्वर पांडेय ने राज्यपाल रघुवर दास को बुके भेंट कर नव वर्ष की भी बधाई दी। रघुवर दास और राकेश्वर पांडेय ने एकांत में जमशेदपुर और ओडिशा से जुड़ी मजदूरों तथा श्रमिको…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के बीएड डिपार्टमेंट की ओर से खेलकूद दिवस समारोह का आयोजन किया. इसमें यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मार्चपास्ट से हुई. फिर छात्रों ने योगाभ्यास कर विभिन्न प्रकार के योगासन का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ (प्रो) आचार्य ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार, डीन एकेडमिक प्रो शोम, डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो नाजिम खान, कंट्रोलर ऑफ एग्जाम प्रो मोजीब अशरफ, बीएड के प्रधानाध्यापक डॉ ज्योति प्रकाश स्वेन और संकाय सदस्य उपस्थित थे. छात्र-छात्राओं ने शॉर्टपुट, डिस्कस, जेवलिन, रिले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सिखों के दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाशपर्व पर सेंट्रल दीवान का आयोजन साकची गुरुद्वारा साहिब में शनिवार 20 जनवरी को किया जायेगा जहाँ नगर कीर्तन में उत्कृष्ट सेवा करने वाले जत्थों, स्कूलों, संस्थाओं तथा अन्य जत्थेबंदियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जायेगा। सीजीपीसी के तत्वाधान में साकची गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को सेंट्रल दीवान का आयोजन किया जाना है जहां अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर उपस्थित रहेंगे। सेंट्रल दीवान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के 37 लोगों ने अमृत की दात (अमृत पान) लेकर खालसा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया साथ ही साथ “साहिब मेरा एको है” की भी शपथ ली। शुक्रवार को टेल्को गुरुद्वारा में अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 357वें जन्म दिहाड़े को समर्पित अमृत संचार शिविर में पुरुष और महिला अमृत छक कर खालसा रूप में सजे. अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अमृत संचार शिविर लगाया गया था। अकाली दल के जत्थेदार भाई जरनैल सिंह, ज्ञानी सुखदेव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में संस्थान व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त प्रयास से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्त दाताओं ने भारी मात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस रक्तदान शिविर में 165 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रीता जॉन ने अपने संबोधन में रक्तदान की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दिन हम सब एक नेक कार्य करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं, ताकि हमारा छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी को बचा सके। एचडीएफसी बैंक से आये लोगों ने…
