Jamshedpur : सीजीपीसी का सेंट्रल दीवान कल, पुरस्कृत होंगे उत्कृष्ट सेवा करने वाले जत्थे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सिखों के दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाशपर्व पर सेंट्रल दीवान का आयोजन साकची गुरुद्वारा साहिब में शनिवार 20 जनवरी को किया जायेगा जहाँ नगर कीर्तन में उत्कृष्ट सेवा करने वाले जत्थों, स्कूलों, संस्थाओं तथा अन्य जत्थेबंदियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जायेगा।
सीजीपीसी के तत्वाधान में साकची गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को सेंट्रल दीवान का आयोजन किया जाना है जहां अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर उपस्थित रहेंगे।

सेंट्रल दीवान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन में अतुल्य सेवा करने वाले जत्थे, स्कूल, सिख जत्थेबंदी और अन्य संस्थाओं के अलावा समाज के कई गणमान्य लोगों को भी सम्मानित कर उनका मान और मनोबल बढ़ाया जायेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सेंट्रल दीवान में सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम से पूर्व अरदास उपरांत सुबह 10 बजे कीर्तन दरबार सजेगा। साढ़े बारह बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चलेगा उपरांत संगत पंगत में बैठ कर गुरु का अटूट लंगर छकेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें