WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 37 लोग खंडे की पाहुल लेकर बने गुरु के सच्चे सिख, टेल्को गुरुद्वारा में “साहिब मेरा एको है” की ली शपथ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के 37 लोगों ने अमृत की दात (अमृत पान) लेकर खालसा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया साथ ही साथ “साहिब मेरा एको है” की भी शपथ ली। शुक्रवार को टेल्को गुरुद्वारा में अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 357वें जन्म दिहाड़े को समर्पित अमृत संचार शिविर में पुरुष और महिला अमृत छक कर खालसा रूप में सजे.

अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अमृत संचार शिविर लगाया गया था। अकाली दल के जत्थेदार भाई जरनैल सिंह, ज्ञानी सुखदेव सिंह, भाई रवीन्द्र सिंह, भाई रविन्द्रपाल सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई प्रितपाल सिंह के अलावा सेवादार चरणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, रणजीत सिंह और भाई अमृतपाल सिंह की देखरेख में अमृत छकाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर अकाली दल के सभी सदस्यों ने अमृत ग्रहण करने वाले सिखों को ज्ञान स्वरूप कहा कि अब केवल और केवल गुरु ग्रंथ साहिब ही सबके गुरु हैं और उनका ओट आसरा लेकर ही कोई कार्य करने का अकालपुरख का हुक्म है। अमृत पान करने वाले सिख मनमत को त्याग कर गुरमत को जीवन में अपनाने को भी कहा गया। गुरु ग्रंथ साहिब में अंकित गुरु साहिब के सिद्धांतों को अमल करने का संदेश भी दिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर