Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। स्पेशल ब्रांच जमशेदपुर पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा को मातृ शोक हुआ है। 75 वर्षीय बिमला देवी का निधन टाटा मेन अस्पताल में हो गया। पिछले दस दिनों से वह सीसीयू में इलाजरत थीं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। पार्वती बर्निंग घाट में उनके पार्थिव देह को सनातन रीति रिवाज के अनुसार अग्नि में समर्पित कर दिया गया। कदमा गणेश वाटिका से निकली अंतिम यात्रा में शिक्षाविद एवं बागबेड़ा इंदिरा ज्योति स्कूल के संस्थापक प्रिंसिपल दिनेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, डीएसपी अनिमेष गुप्ता, डीएसपी मनोज ठाकुर, पुलिस पुलिस निरीक्षक एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई, बीएड और जनसंचार विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में बहुसांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस इकाई के स्वंयसेवकों ने विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण के साथ किया. इसके उपरांत विश्वविद्यालय सभागार में ‘युवा शक्ति’ के विषय पर कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता और ‘समाज निर्माण में युवाओं का योगदान’ के विषय पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन पर बीएड विभाग सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधन कार्यक्रम’ का लाइव प्रसारण किया गया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। लौहनगरी जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने एक अहम मुद्दा उठाते हुए नगर कीर्तन के दौरान जलपान के विभिन्न स्टालों के अलावा में ज्ञान के स्टॉल लगाने की भी वकालत की है। रविवार को प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने अपनी बात को बल देते हुए कहा कि गुरबाणी में भी अंकित है ‘खावेह ख़रचेह रल मिल भई, तोट ना आवे वध्दों जाई’ अर्थात जो जनमानस ज्ञान के खजाने को साध संगत के साथ बाँटते हैं उनका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा यह वाणी पाँचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी साहिब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 357 में जन्म दिहाड़े को समर्पित शनिवार को चौथी प्रभात फेरी गुरुद्वारा से भोर 3:00 बजे अरभ हुई शब्द कीर्तन गायन करते हुऐ खालसा कॉलोनी में पहुंची. यहां स्थानीय निवासी करनदीप सिंह ने बताया की खालसा कॉलोनी जेम्को के समूह साथ संगत के सहयोग से प्रभात फेरी संपन्न हुई और उन्होंने यह भी बताया की 10 जनवरी से प्रभात फेरी रोजाना 5 दिन गुरुद्वारे से निकल रही है और रविवार को इसकी आखिरी समाप्ति होगी। इस कड़ी में सिख नौजवान सभा के साथ ही साथ छोटे-छोटे बच्चे भी इसमें शामिल थे। इसके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 357वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी का आयोजन साकची गुरुद्वारा परिक्षेत्र में किया गया, जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने गुरुओं की स्तुति की। शनिवार को दूसरे दिन प्रभात फेरी ने प्रातः साढ़े तीन बजे गुरु नानक नगर, साकची का भ्रमण किया। सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत गुर गोबिन्द सिंह जी महाराज की ग़ुरुबानी का शब्द गायन करते हुए साकची गुरु नानक नगर एवं काशीडीह क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रभात फेरी को अपने निवास पर आमन्त्रित करने वाले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने शनिवार को टुसू पर्व के मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट के साफ सफाई कार्य से संबंधित समुचित निर्देश उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया। उल्लेखनीय की सांसद महतो ने एक पत्र लिखकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से कहा था कि टुसु और मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए जिला के सभी नदी घाटों एवं जलाशयों की समुचित साफ सफाई की जाए, ताकि श्रद्धालु पूरे श्रद्धापूर्वक इस पर्व को मना सके। इस संबंध में सांसद महतो ने उपायुक्त से मुलाकात भी की थी।उपायुक्त ने सांसद महतो को सूचित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष में लोयोला स्कूल स्थित बेलडीह कालीबाड़ी मंदिर परिसर में गरीबों के बीच चूड़ा, गुड़ और लाई का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर भारती सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से लगभग हर पर्व त्यौहार में गरीबों के बीच समय अनुसार सामग्री का वितरण किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती सिंह के अलावा सीमा सिंह, प्रीति सिंह, मिनी सिंह, प्रतिमा सिंह, अर्चना सिंह, चित्रलेखा सिंह, माला सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से कंबल वितरण जारी है। इसी क्रम में शनिवार को रखते पांवड़ा, गोपालपुर, धर्मबहाल, मऊभंडार पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, कासीदा, घाटशिला, नूतनगढ़, सरेंगशोल, जोडशोल, बांस काटिया, कनोमहुली, उल्दा, घोसदा, आमदा, गिरिड, धालभूमगढ़ आदि ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बुजुर्गों एवं माताओं के बीच कंबल सेवा की गई। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कंबल की सेवा जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए है। इसका एकमात्र उद्देश्य है सेवा करना है। उन्होंने कहा यह पुनीत कार्य सभी के स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद से ही संभव है। इन सेवा कार्यों को सफल बनाने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। समाजसेवी रवि जयसवाल ने एक बार फिर से सकारात्मक पहल करते हुए शनिवार को वेस्ट पंजाब रिफ्यूजी मध्य विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर 54 बच्चों के बीच नि:शुक्ल स्कूल यूनिफार्म का वितरण किया। इसे लेकर स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक अरुंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां रवि जयसवाल ने अपने हाथों से बच्चों के बीच पोषक का वितरण किया। बच्चों को ड्रेस देते हुए उनकी खुशी देखकर रवि भी खुद को रोक नहीं पाये और बच्चों को चूमकर अपनी खुशी प्रकट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे…
“उठो जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए तब तक मत रुको” फतेह लाइव, रिपोर्टर। युवाओं के प्रेरणा पूंज स्वामी विवेकानंद जी ने अपने इस जोशीले उक्ति से युवाओं में जोश और उत्साह भर दिया था और अपने ओजस्वी वचनों ने देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाया था। शुक्रवार को बिरसानगर प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में ‘विवेकानंद जयंती’ के शुभ अवसर पर ‘युवा दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह (पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि सुश्री अंकिता सिन्हा (शहर की युवा अंतरराष्ट्रीय कवयित्री जिन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 के…
