Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पार्क में ट्रस्टी एवं सदस्यों के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया। सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा खेलकूद का उद्देश्य महिलाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने एवं उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनका फिजिकल फिटनेस चेक करना है। आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं सभी कार्य अच्छे तरीके से करती हैं, लेकिन अपने फिटनेस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती है। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में गोली चम्मच रेस में मंजू पात्रा, कितकित में रंजीता जयसवाल एवं 100 मीटर रेस में जूली सिंह विजेता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जी हां जमशेदपुर में ब्लेड मैन के नाम से जाने जानेवाले अखिलेश चौधरी एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है। अखिलेश चौधरी ने पहले तो 600 क्विंटल यूज ब्लेड शहर के नाइ दुकान से जमा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। उसके बाद 500 क्विंटल ब्लैड को गला कर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, 100 केजी का हनुमान जी का गदा, डस्टबिन, डम्बल और अन्य सामान बनाया है। वह कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को नाइ समाज को देंगे, क्योंकि यह ब्लेड नाई की दुकान, पार्लर से ही तो जमा किया गया…
स्थायीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दिया धरना फतेह लाइव, रिपोर्टर। सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली के तामोलिया स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के हाउसकीपिंग स्टॉफ शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए, जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो गयी। हालांकि प्रबंधन द्वारा 24 घंटे के भीतर समाधान का भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद सभी कर्मी वापस काम पर लौट गए हैं. वैसे कल तक मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. कर्मियों का कहना है कि हमलोग कई वर्षों से पूर्णिमा नेत्रालय में कार्य कर रहे हैं. पहले हमें 41 छुट्टियां दी जाती थी, जिसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व से पूर्व प्रभात फेरी की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब संत कुटिया में हुई। पहले दिन संगत ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की एवं प्रभात फेरी ने विभिन्न जगहों पर कीर्तन गायन किया। इसी कड़ी में सिख नौजवान सभा संतकुटिया के महासचिव सह सेंट्रल सिख नौजवान सभा के कोषाध्यक्ष मलविंदर सिंह के घर पर प्रभात फेरी में शामिल संगत की सेवा की गयी। आरम्भ हुई प्रभात फेरी 13 जनवरी तक आयोजित होगी। उसके उपरांत 15 जनवरी को सभी गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ की आरम्भता होगी। प्रभात फेरी में…
चेयरमैन, प्रधान और बिल्ला पर लगाए गंभीर आरोप, बोले सीजीपीसी में कब्ज़ा करने के लिए रची गई साजिश, सामने से टक्कर लेने की हिम्मत नहीं थी, डीसी-एसएसपी से करेंगे जांच की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर। कदमा की महिला से बलात्कार एवं योनाचार मामले में 10 माह बाद जेल से बाहर आते ही सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने विरोधियों पर हमला बोल दिया है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत पाकर गुरुवार को मुखे घाघीडीह सेंट्रल जेल से बाहर आये थे। जेल के बाहर ही मुखे ने अपने आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि वे बहुत जल्द…
पत्रकार वार्ता में विचार साधना सत्र की दी गई विस्तृत जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर। गुरुवार को पत्रकार वार्ता में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘विचार साधना सत्र’ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे दिल्ली के सुप्रसिद्ध वकील एवं पी आई एल मैन ऑफ इंडिया अश्विनी उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि होंगे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो। इसकी अध्यक्षता करेंगे पूर्व चीफ ऑफ फैक्ट्रीज अरुण मिश्रा। कार्यक्रम अपराह्न 5 बजे से प्रारम्भ होगा। भाषण का मुख्य विषय है ‘रामराज्य और भारतीय संविधान’।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के जेल से बाहर आते ही कोल्हान की सिख राजनीति नया मोड़ लेगी। इसे लेकर खलबली शुरु हो गई है। बुधवार को जब वह जेल से बाहर निकले तो इसके कयास शुरु हो गये हैं। सीजीपीसी के चुनाव से ही मुखे के कट्टर समर्थक के रूप में तारा सिंह विपक्ष के रूप में डटे रहे। आज उन्हें जेल से लेकर घर तक देखा गया। जेमको के प्रधान जगदीश सिंह जग्गा भी मुखे के घर बधाई देने पहुंचे। इसी तरह तुईलाडूंगरी के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह पदरी, मनिफिट के पूर्व प्रधाब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस का वार्षिक वनभोज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिमना में संपन्न हुआ। सभी कर्मचारियों ने खूब मौज मस्ती की एवं लजीज व्यंजन का लुफ्त सभी ने मिलकर उठाया। इस वनभोज में डिपार्टमेंट हेड धर्मेंद्र कुमार, कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल, जयशंकर सिंह, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, निलेश कुमार, प्रसनजीत चौधरी, दिग्विजय सिंह, संतु कुमार मुखी, रणजीत सिंह, सुशांत कुमार टुडू ,अंजनी कुमार, देवाशशी ढल, जी एल राव, अमर सिंह, जीवनदीप खजूर, एमडी दाऊद, दीनदयाल, सी अनिल कुमार, जैन चकलाधर, प्रदीप सिंह, शंकर हसदा, सुजुद्दीन खान,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया भारत के प्रेसिडेंट योगीश्रेष्ठ अंशु सरकार को पुडुचेरी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने सम्मानित किया. मुख्यमंत्री श्री रंगास्वामी ने श्री सरकार को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा देशभर में योग का प्रचार प्रसार और अधिक करने का सुझाव दिया. विदित हो कि पुडुचेरी सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से गत 4 से 7 जनवरी तक 29वीं अंतर्राष्ट्रीय योगासना फेस्टिवल- 2024 का आयोजन किया गया था, जिसमें अंशु सरकार को योग एक्सपर्ट के तौर पर आमंत्रित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के अंतर्गत विद्यार्थियों में नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य के संप्रेषण के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में संस्थान के सभी विभाग के फैकल्टी और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। गायत्री यज्ञ के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई देवकन्या निकिता रावत (मसूरी), गजेंद्री विश्वकर्मा (उत्तरकाशी),प्रियंका थापा (उत्तरकाशी) ने सबसे पहले योग ,प्राणायाम और मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होने सभी विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और मानसिक शांति के गुर बताए। तत्पश्चात गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सबों ने पूरे सात्विक भाव और समर्पण के साथ भाग लिया। गायत्री यज्ञ के…
