Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर रेलवे अस्पताल में सोमवार सुबह एक बार फिर बंदर के आने से यात्री दहशत में आ गये। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच काले रंग के बंदर ने तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे सिख यात्री त्रिलोक सिंह को नोच खाया। इससे यात्री गंभीर जख्मी हो गया। चेहरा लहू लुहान हो गया। इसके बाद रेल प्रशासन ने घायल यात्री को रेलवे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। इधर, सिख यात्री के घायल होने की सूचना कीताडीह निवासी अवतार सिंह को हुई। उन्होंने इस बाबत गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सह उभरते…
साकची में दो दिन सजेगा दिवान, ढाढी जत्था और दरबार साहिब के रागी करेंगे संगत को निहाल फतेह लाइव, रिपोर्टर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाशोत्सव के ध्यानार्थ साकची गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की अलौकिक बाणी अखंड पाठ का आरंभ हुआ। साथ ही साथ प्रभात फेरी भ्रमण के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने घूम-घूम कर गुरबाणी प्रचार-प्रसार के माध्यम से संगत को गुरुपर्व में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मंगलवार को प्रभात फेरी का अंतिम दिन होगा, इसको स्मरण रखते हुए समाजसेवी सरदार अमरप्रीत सिंह काले ने अपने निवास स्थान पर दर्शन के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साहेब ए कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिहाड़े को समर्पित कदमा गुरुद्वारा में प्रभात फेरी का सोमवार को अंतिम दिन था। इस दौरान उत्साह के साथ भारी संख्या में प्रभात फेरी में उमड़ी। सुबह चार बजे अरदास बाद प्रभात फेरी निकली। जहां गुरवाणी शब्द गयन करते हुए संगत ने गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। इस दौरान 19 नंबर रोड, रंकिनी मंदिर, कदमा बाजार होते हुए प्रभात फेरी ताजबीर सिंह कलसी, सरबजीत सिंह कलसी के घर पहुंची, जहां संगत का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस बार विशेष कर प्रभात फेरी के लिए पालकी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार लाने के लिए शहर वासियों से सुझाव मांगा था। इस पर रविवार को आजसू पार्टी जिला सचिव कृतिवास मंडल ने अपना सुझाव जिला परिवहन पदाधिकारी के ई-मेल में भेजा है। कृतिवास मंडल ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सुझाव देकर अनुरोध किया है कि करनडीह में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक आम जनता और छात्र छात्राओं को जाम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम से…
पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रामज्योति के लिए लोगों में मिट्टी के दीपक, बाती एवं धर्मध्वजा भेंटकर दीपोत्सव मनाने का किया आग्रह फतेह लाइव, रिपोर्टर। पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष और तपस्या के बाद अयोध्याधाम में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के द्वारा लौहनगरी को राममय बनाने के लिए खासा उत्साह देखा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मकर संक्रांति के पावन एवं पुनीत अवसर पर ‘हर हर महादेव सेवा संघ’ द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बाबू कुंवर सिंह मैदान, राजकीय जय हिन्द बालिका मध्य विद्यालय, बागबेड़ा, गांधी मैदान, सोपोडेरा, परसुडीह, कल्याण नगर, भुइंयाडीह, बागुनहातु आदि क्षेत्रों के जरूरतमंद एवं बुजुर्गो को ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल सेवा किया गया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कंबल सेवा करते हुए कहा कि इसे पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर काफी खुशी और संतुष्टता नजर आती है, जरूरतमंदों की सेवा ही नारायण सेवा है। इस मौके पर प्रभु राम मुंडा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गोविंदपुर शेषनगर थीमपार्क परिसर स्थित श्री श्री मां मनोकामना काली मंदिर में पांच दिवसीय भगवती अराधना, रुद्र पूजन के साथ ही संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है. इसका शुभारंभ 15 जनवरी, सोमवार को कलश यात्रा से होगी. कलश यात्रा सुबह 8 बजे से निकलेगी. राम कथा का वाचन मनोज कुमार त्रिवेदी करेंगे. जबकि अनुष्ठान, पूजन वाराणसी के वैदिक अचार्यो के द्वारा किया जाएगा. 19 जनवरी को भंडारा के साथ इसका समापन होगा. उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के राकेश कुमार ठाकुर ने दी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सिख नौजवान सभा टेल्को की एक बैठक रविवार को गुरुद्वारा साहिब टेल्को में प्रधान अमरीक सिंह की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में मुख्य रूप से 17 जनवरी को दशमेश पिता श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व पर टेल्को गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारीयों को लेकर विचार हुए। अमरीक सिंह ने सभा के नौजवानो को समय से पहुंच कर जोड़ा घर, लंगर की सेवा मे लगने को कहा। साथ ही बताया कि इस बार भव्य आतिशबाजी का भी कार्यक्रम नौजवान सभा टेल्को द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा आगामी 26 जनवरी को…
हमने संगत से साथ किया वादा पूरा किया, संगत के अपार सहयोग से मिलती है ऊर्जा: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर। मौजूदा प्रधान भगवान सिंह वाली सेंट्रल गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) शनिवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा सफलतमरूप से पूरा किया। इस मौके पर उत्साहित और अभिभूत भगवान सिंह ने कोल्हान की साध संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने संगत से किया विकास का वादा पूरा करने की कोशिश की है, जिसके लिए ऊर्जा उन्हें संगत से ही मिलती है। रविवार को अपने कार्यकाल की वर्षगांठ पर बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गीता के पाठ का आयोजन किया गया। उसके उपरांत केक कटिंग का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर किया गया चेशायर होम के बच्चों के साथ बिताया समय उसके उपरांत चेशायर होम के बच्चों के साथ निक्को जुबली पार्क में केक काटकर एवं बच्चों को कंबल वितरण एवं पिकनिक की व्यवस्था की गई। इससे पूर्व कमेटी के सारे पदाधिकारी सुबह 9:30 बजे उनके आवास पर पहुंचे एवं कार्यक्रम की शुरुआत गीता पाठ के साथ…
