WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन में यात्री को फिर बंदर ने किया घायल, रेलवे अस्पताल से युवा सिख समाजसेवी अर्जुन वालिया ने प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार कराकर रायरंगपुर भेजवाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटानगर रेलवे अस्पताल में सोमवार सुबह एक बार फिर बंदर के आने से यात्री दहशत में आ गये। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच काले रंग के बंदर ने तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे सिख यात्री त्रिलोक सिंह को नोच खाया। इससे यात्री गंभीर जख्मी हो गया। चेहरा लहू लुहान हो गया। इसके बाद रेल प्रशासन ने घायल यात्री को रेलवे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।

इधर, सिख यात्री के घायल होने की सूचना कीताडीह निवासी अवतार सिंह को हुई। उन्होंने इस बाबत गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सह उभरते हुए सिख युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह वालिया को घटना की जानकारी दी और बताया कि रेलवे अस्पताल में घायल का उचित इलाज नहीं हो रहा है। इस पर वालिया तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपनी गाड़ी से घायल यात्री को प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर जुगसलाई गये। जहां बेहतर इलाज कराने के बाद यात्री को मदद करते हुए उसे गँतव्य तक जाने के लिए बस में भी सवार किया गया। उक्त यात्री त्रिलोक सिंह रायरंगपुर का रहने वाला है। इस मदद के लिए उन्होंने अर्जुन वालिया के सामाजिक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी ऐसे ही स्टेशन में बंदर ने उत्पात मचाया था और यात्रियों को घायल कर दिया था। इस सम्बंध में स्टेशन डायरेक्टर रघुवंंश कुमार ने बताया कि डी एफ ओ को सूचना दी गई है। जब तक वन विभाग पहुंचता है बंदर कहीं चले जाता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर