Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कंबल सेवा जारी रखते हुए जमशेदपुर के स्लेग रोड, हरिजन बस्ती, सीतारामडेरा, बावरी बस्ती, लकड़ी टाल, भुइंयाडीह, ईटा भट्ठा लाइन, बारीडीह बस्ती, ट्यूब गेट, हरिजन बस्ती, बर्मामाइन्स आदी कई क्षेत्रों में जरुरतमंद एवं बुजुर्गो के बीच कंबल सेवा की। इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संघ का हर एक सदस्य अपनी व्यक्तिगत क्षमता के अनुरूप जरूरतमंद की आवश्यकता की पूर्ति के लिए सहयोग प्रदान करता है बदले में आप सब की दुआएं प्राप्त करता है ओर यही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। राज्य में लोकप्रिय हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा के लोग अफवाह उड़ा रहे हैं। भाजपा चाहती है हेमंत सरकार को अस्थिर करना। इस मामले में राजभवन की ओर से हवा दिया जा रहा है। झारखंड में राजनीतिक चर्चा पर अपनी बेवाक टिप्पणी करते हुए जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार ईडी को मोहरा बनाकर हेमंत सरकार के खिलाफ सक्रिय है. दूसरी तरफ राजभवन की ओर से भी हवा को बल दिया जा रहा है, परंतु बीजेपी की साजिश पूरी नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला विधानसभा में सैकड़ो की संख्या में लोग भाजपा का दामन थामेंगे. आदित्यपुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल के मिडिया प्रभारी रोहित सम्राट और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महली के नेतृत्व में इसकी तैयारी हो रही है. नेताद्वय ने बताया कि कांग्रेस और झामुमो पार्टी छोड़ कर के नेता भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम का अभी तक दिन और तारीख तय नहीं हुआ है, लेकिन जनवरी माह में ही भाजपा का दामन थामने वाले है. इसे लेकर राजनीति गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है. भाजपा नेता रोहित कुमार उर्फ सम्राट का कहना है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के युवा समाजसेवी रवि जायसवाल जरूरतमंद की मदद करने में बहुत आगे निकलते जा रहे हैँ। हालिया दिनों में उनके द्वारा की गई समाजसेवा शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वह घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उलदा पंचायत के पुतरु गांव पहुंचे। दरअसल, यहाँ एक परिवार के बारे उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके बच्चे को खून की कमी है। परिजन इलाज कराने में असमर्थ हैं। रवि जब उनके गांव पहुंचे तो परिवार का दुख देखकर उनका मन भारी हो गया। इस परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गुरु नानक सेवादल ट्रस्ट एवं ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से भेंट की और उन्हें नए साल की बधाई दी। सरदार हरविंदर सिंह मंटू एवं सरदार सतनाम सिंह गंभीर ने शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट किया। गुरु नानक सेवादल के गुरुमत समागम को एसएसपी ने आध्यात्मिक एवं अच्छे आयोजन बताते हुए अन्य समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उनके अनुसार यह सराहनीय कार्य है और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़े रखना चाहिए। एसएसपी द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व संबंधी सवाल पर हरविंदर सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. “मिशन मोदी अगेन पीएम” नामक संस्था की एक बैठक जमशेदपुर शहर स्थित बर्मामाइंस कॉलोनी में आयोजित की गई. इसमें आगामी 21 और 22 जनवरी को होने वाले रामचरितमानस पाठ को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार के लिए मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश हेतु कुमार विश्वजीत को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, पिंटू सिंह को जमशेदपुर जिला सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदीप मिश्रा को जिला महामंत्री, रामेश्वर प्रमाणिक को जिला उपाध्यक्ष का पद भार सौपा गया। विश्वजीत ने बताया कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह अच्छे तरीके से करेंगे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि, डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को धर दबोचा. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई. जहां दोनो से पूछताछ की गई. बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते हैँ और बेगूसराय में रहते हैँ. दोनो के पास से पुलिस ने एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर स्टेशन में यात्रियों के बीच उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब अचानक एक लंगूर प्लेटफोर्म में घुस आया। लंगूर कभी यात्रियों के कंधे पर भी चढ़ रहा था, तो कभी उनके नजदीक जाकर उनपर हमला कर दे रहा था. हालांकि इस बीच कई यात्रियों ने लंगूर को खाने का सामान भी दिया. इधर, लंगूर ने प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल थाना के नजदीक दो यात्रियों को काट कर जख्मी कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लंगूर राखामाइंस से इस्पात एक्सप्रेस में चढ़ कर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए टाटानगर स्टेशन आ गया। वह पहले…
सूर्यधाम परिसर में स्थापित राधा-कृष्ण, मां दुर्गा और शिव परिवार की प्रतिमा की होगी पुनर्स्थापना, 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सूर्यधाम में दिनभर होगा विशेष अनुष्ठान 22 को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण, 23 फरवरी से सात दिवसीय श्रीराम कथा का होगा शुभारंभ, अयोध्या से पधार रहे कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी वाचेंगे श्रीराम कथा फतेह लाइव, रिपोर्टर। सूर्य मंदिर समिति की के कार्यकारणी की एक विशेष बैठक सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम के प्रांगण में बुधवार को सम्पन्न हुई। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रीराम मंदिर स्थापना की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। शीतलहरी में ज़रूरतमंद बुजुर्गों के बीच हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से पिछले 23 वर्षों से निरंतर कंबल वितरण किया जा रहा है , इसी सिलसिले में हर हर महादेव परिवार की ओर से आज बुधवार को ग्वाला बस्ती, नंद नगर, ब्राह्मण टोला, कानुभट्टा, भुइंयाडीह, रविदास कालोनी, बिरसानगर जोन नं 8 आदि के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि अत्यंत ज़रूरतमंद एवं असहायों को मदद एवं सहयोग प्रदान करना सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने आगे कहा कि मानवता के नाते हर हर महादेव सेवा…
