Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख प्रतिनिधि के रूप में समाज में अपनी सेवा देने वाले समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह को बुधवार को रंगरेटा महासभा ने भी सम्मानित किया. गत दिनों प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर 26 दिसंबर को दिल्ली में सैल्यूट तिरंगा द्वारा देश की 30 विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान अवार्ड दिया गया.इसके लिए आयोजित सम्मान समारोह में सरदार शैलेन्द्र सिंह को केन्द्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया. इसके बाद से ही सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पर बधाईयों का सिलसिला जारी है. आज रंगरेटा महासभा की प्रदेश कमेटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। नए साल में सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, सरदार गुरदेव सिंह राजा एवं सरदार अजीत सिंह गंभीर सहित दर्जन लोगों के लिए झारखंड उच्च न्यायालय से अच्छी खबर आई है। इनके खिलाफ साकची थाना में साल 2017 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी उसे न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी के न्यायालय ने खारिज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साकची इलाका में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा था और तत्कालीन झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा का कार्यालय को भी तोड़ा गया था। जिससे उनके समर्थकों में आक्रोश था और उन्होंने इस अभियान का विरोध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ज्वाइंट एक्शन कमेटी की एक बैठक कमेटी के सभापति राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में उनके आवास पर की गई. इस अवसर पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अंतर्गत आने वाली कंपनियों के महामंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में मजदूर व यूनियन हित में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. ज्वाइंट एक्शन कमेटी के फंड में बढ़ोतरी करने पर विचार हुआ. झारखंड में इंटक के जिला के प्रभारी, ब्लॉक एवं प्रखंड स्तर की कमेटी पर बनाने पर विचार हुआ और जल्द ही स्टेट इंटक की बैठक करवाने, इंटक को कैसे मजबूत बनाना है. इस पर गंभीर मंथन किया…
कदमा थाना में महिला ने किया था बलात्कार का केस, 10 माह बाद मिली जमानत फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के लिए नया साल खास साबित हुआ। बुधवार को मुखे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसी के साथ ही मुखे का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सम्भवता शनिवार को वह जेल से बाहर आ जाएंगे। इधर, मुखे को जमानत मिलने की खबर से उनके समर्थकों में खुशी दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सभी एक दूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं। वहीं विरोधियों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। ठंड से बचाव के लिए हर हर महादेव सेवा संघ की और से जरूरतमंदों में लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है , मंगलवार को इसी कड़ी में बागुनहातु ए ब्लॉक, बागुनहातु बी ब्लॉक, बागुनहातु सी ब्लॉक, बागुनहातु डी ब्लॉक, नामता बस्ती, नीमभट्टा बस्ती, कालिंदी बस्ती, बाउरी बस्ती, तिलक नगर, बिहारी बस्ती एवं अन्य स्थानों के बुजुर्गो में कंबल वितरण किया गया इस कंबल वितरण प्रक्रिया के दौरान हर हर महादेव के जयघोष से बागुनहातु की गली गली गूंज उठी। इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संघ के द्वारा असल मायने में बड़े…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। दिल्ली के चर्चित वकील और PIL मैन ऑफ इंडिया के उपनाम से पहचाने जाने वाले अश्विनी उपाध्याय का भाषण तुलसी भवन में विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2024 को विचार साधना सत्र के अंतर्गत होने जा रहा है। भाषण का विषय होगा “रामराज्य और संविधान”। उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु मंगलवार को सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन एवं भारतीय जनसभा के संयुक्त तत्वावधान में नगर के प्रमुख संस्थाओं के वरिष्ठ जनों ने बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई।बैठक में मुख्य अतिथि के आगमन, प्रवास, प्रस्थान, कार्यक्रम संयोजन के साथ पूरे जमशेदपुर में व्यापक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां बेटी को जन्म देने के बाद उसके मां और बाप उसे मरने के लिए झाड़ियों में फेककर फरार हो गए. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है जहां लिट्टी चौक के पास झाड़ियों से आती किलकारी को स्थानीय लोगों ने सुना और पास ही मौजूद पीसीआर के माध्यम से रेस्कयू कर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में जांच के बाद उसे स्वस्थ बताया गया. बताया जाता है कि बच्ची कुछ घंटे पहले ही पैदा हुई जिसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया. नवजात…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन ने मंगलवार को साकची के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें ऐसोसिएशन ने पदाधिकारियों ने एक स्वर में चालक और मालिक संबंधित केंद्र सरकार द्वारा लाये गये मोटर व्हीकल एक्ट भारतीय दंड संहिता 104 (ए) कानून का विरोध किया है। उसे सरकार का गलत कदम बताते हुए जसबीर सिंह ने कहा कि इस कानून का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर हो सकता है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह कानून केवल व्यावसायिक एवं बड़ी गाड़ियों के चालकों पर ही लागू होगा, बल्कि इसके जद में…
ਫਤੇਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਟਰ. ਜਾਪਾਨ ਦਾ ਪੱਛਮੀ ਸਮੁੰਦਰੀ ਖੇਤਰ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ 7.6 ਤੀਬਰਤਾ ਦੇ ਭੂਚਾਲ ਨਾਲ ਹਿੱਲ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੁਨਾਮੀ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਾਪਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਤੱਟਵਰਤੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਜਾਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਨਾ ਸਿਰਫ ਜਾਪਾਨ ਸਗੋਂ ਕੋਰੀਆ ਅਤੇ ਰੂਸ ਦੇ ਤੱਟਾਂ ‘ਤੇ ਵੀ ਸੁਨਾਮੀ ਦੀਆਂ ਲਹਿਰਾਂ 0.3 ਤੋਂ ਇਕ ਮੀਟਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਕੋਰੀਆ ਗਣਰਾਜ ਦੇ ਤੱਟ ‘ਤੇ 0.3 ਮੀਟਰ ਤੋਂ ਘੱਟ ਉਚਾਈ ਦੀਆਂ ਲਹਿਰਾਂ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਭੂਚਾਲ ਦੀ ਤੀਬਰਤਾ 7.6 ਸੀ। ਜਾਪਾਨ ਮੌਸਮ ਵਿਗਿਆਨ ਏਜੰਸੀ ਨੇ ਸਥਾਨਕ ਸਮੇਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸ਼ਾਮ 4…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्री शिवकथा ज्ञान यज्ञ का समापन सोमवार 01 जनवरी को हवन, पूजन और भंडारा के साथ हुआ। सात दिनों तक चले शिवकथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ में रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सातों दिन मुख्य यजमान किरण-उमा शंकर शर्मा सहित समस्त शर्मा परिवार थे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। सातों दिन की कथा का मुख्य प्रसंग रहा कि महादेव को जल और बिल्वपत्र अर्पित करें, ताकि भगवान शंकर प्रसन्न हो और भक्तों के सभी कार्य सिद्ध हो। भगवान शिवजी की अनेक लीलाएं हैं।…
