Author: फतेह लाइव • एडिटर

जिसकी कल्पना नहीं थी वह अयोध्याधाम के रूप में देखने को मिल रहा है: विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर।  अयोध्या के राम जन्मभूमि में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अनुसार मानगों के शंकोसाई के रामनगर से हजारों की संख्या में महिलाओं ने गाजे बाजे और जय श्री राम के नारे के उद्घोष के बीच अक्षत कलश यात्रा निकाला । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह उपस्थित हुए। मौके में उपस्थित विकास सिंह ने कहा कि जिस मंदिर की कल्पना सपनों में नहीं लोगों ने सोचा होगा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्री शिवकथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन रविवार को कथा वाचक स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने ओम्कारेश्वर विश्वनाथ महाकाल प्रसंग की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि भगवान शिव को सबसे प्रिय रूद्राक्ष हैं। रुद्राक्ष धारण करने से कई लाभ मिलते हैं, क्योंकि रुद्राक्ष को भगवान शिव का वरदान ही कहा जाता है। रुद्राक्ष का शाब्दिक अर्थ भी यही है-रुद्र और अक्ष अर्थात रुद्राक्ष। यह शरीर, मन और आत्मा के लाभ के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है। रुद्राक्ष मानव शरीर के अंदर के साथ-साथ शरीर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड) के सरदार सतनाम सिंह गंभीर को सिख पंथ के लिए विशेष योगदान देने हेतु पंत शौर्य न्याय सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें जिला के पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह की उपस्थिति में गुरु नानक सेवादल ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने दिया। 1984 के सिख नरसंहार मामले में प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए सरदार सतनाम सिंह गंभीर झारखंड उच्च न्यायालय में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। गुरु नानक सेवा दल (ट्रस्ट) के बैनर तले साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित 24वे महान कीर्तन दरबार में हजारों की संख्या में संगत ने गुरु दरबार में हाजरी लगाई और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। इसी बीच संगत के सहयोग के लिए गुरु राम दास सेवक जत्था ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया। कड़ाके की ठंड में जत्था की ओर से लगाए गये शिविर में जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। यहाँ संगत के लिए राइस, पनीर चिल्ली, दूध, कॉफ़ी, मक्के की रोटी सरसो का साग आदि वितरण किया गया। जत्थे के सक्रिय सदस्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सरायकेला जिला के श्रीरामपुर गांव ने वॉलीबाल अंतर-ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। शुक्रवार को खेले गयी फाइनल मैच में श्रीरामपुर ने पदमपुर को 15-13, 05-15, 16-14 से हराकर चैंपियनशिप खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाया। अंतर-ग्रामीण वॉलीबाल के प्रतियोगिता के सभी मैच पिंड्राबेरा गांव के मैदान में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के सहयोग से सम्पन्न हुए जिसमे कुल चार गांव की टीमों श्रीरामपुर, पदमपुर, पिंड्राबेरा और बडाहरिहरपुर ने काफी मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की थी। फाइनल में श्रीरामपुर के खिलाड़ी संजय बास्के, फागुन बास्के, सिंगरे बास्के, लुसकु बास्के, गौतम मंडल, मनोज मॉडल और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) की शिक्षा के क्षेत्र में अति महात्वाकांक्षी परियोजना सिक्ख विज़डम ने नए सत्र के लिए छात्रों का पंजीकरण की शुरुआत कर दी है। शनिवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में चल रहे दो दिवसीय कीर्तन दरबार में सटॉल लगा कर पंजीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बताया कि वे शिक्षा का लंगर लगाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं और छात्रों और अभिवावको से जिस प्रकार का सकारात्मक प्रतिक्रिया उन्हें मिल रही है उससे वे और भी अधिक उत्साहित हैं। उन्होंने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो एनएच-33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्री शिवकथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को कथा वाचक स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने महादेव को अर्पित विल्वपत्र, ओंकारेश्वर, विश्वनाथ महाकाल कथा का विस्तार से वर्णन किया। बेल पत्र महिमा का बखान करते हुए महाराज श्री ने भक्तों से कहा कि सावन माह, शिवरात्रि या साप्ताहिक सोमवार को भगवान शिव जी की आराधना में बेल पत्र यानि बिल्व पत्रों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि शिवलिंग पर सिर्फ बिल्व पत्र ही अर्पित किये जाएं. तब भगवान भोले अपने भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। बिल्व…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। गुरु नानक सेवा दल (ट्रस्ट) के तत्वावधान में गुरुद्वारा मैदान साकची में दो दिवसीय कीर्तन दरबार शनिवार से शुरू हो गया। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे श्री दरबार साहिब अमृतसर के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहेब ज्ञानी मान सिंह ने कहा की इस जगत में जो कुछ होता है। वह ईश्वर की इच्छा से होता है और हमें बिना प्रार्थना अरदास के कोई भी काम शुरू नहीं करना चाहिए। गुरमत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यदि अरदास के बिना काम शुरू किया जाए तो वह व्यक्ति तनखइया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। देश में लोकसभा चुनाव निकट आ चुका है चुनाव का आगाज देखकर और इंडिया गठबंधन की ताकत देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद डरे हुए हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दल सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगाने जा रहे हैं, इस कारण से मोदी जी डरे हुए हैं। जमशेदपुर के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक न्याय के समर्थक सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार देश भर में भाजपा विरोधी हवा चल रही है जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है महंगाई और बेरोजगारी के कारण देशवासी और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्री शिवकथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को वृन्दावन से पधारे कथा वाचक स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने श्री गणेश महिमा, पार्वती मंगल, शिव पार्वती विवाह, विश्वनाथ मल्लिका और भगवान भोलेनाथ की परम भक्त सेवंती की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि भगवान शंकर और पार्वती के विवाह का प्रसंग बहुत मंगलकारी है। जो इस कथा को सुनता है, उसके मनोरथ पूर्ण होते हैं। महाराज जी ने कहा कि सेवंती की तरह अगर भगवान शिव पर श्रद्धा और विश्वास हो तो निश्चित ही शिव…

Read More