Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर। गांधी जयंती पर जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बिष्टुपुर स्थित खादी ग्रामीद्योग भंडार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था में आर्थिक उन्नति की परिकल्पना लिए राष्ट्रपिता ने खादी को अपनाने का आह्वान किया था। हम सभी को उनकी पुण्य स्मृति में खादी की खरीदारी जरूर करनी चाहिए । खादी हमारे स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक है । उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि खादी के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सोमवार को मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बन्ना गुप्ता ‏उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 154वीं जयंती मना रहे हैं। बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है ।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़ी कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है, इस स्टेडियम की व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज सरायकेला-खरसावां के दुगनी में महात्मा गांधी युवा क्लब द्वारा नेत्र जांच तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.जमशेदपुर ब्लड बैंक,प्रतीक संघर्ष फाऊंडेशन और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से लगभग 50 युनिट ब्लड एकत्रित किया गया.वहीं लगभग 70 लोगों ने पूर्णिमा नेत्रालय की टीम के सहयोग से शिविर में नेत्रजांच का भी लाभ उठाया. मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. डॉ.बिमल कुमार ने रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए.उन्होने कहा कि वर्तमान समय में समाज को महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन in सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा नमन किया। मौके पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन तथा राम धुन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हम सभी लोग आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी शिद्दत और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर  जिला सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सोमवार 2 को अक्टूबर आदित्यपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती और साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गम्हरिया ब्लॉक परिसर में मनाई गई. इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और साथ साथ लड्डू का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, महामंत्री अशोक सिंह, विजय सोनार ,और संजय सरदार, धनंजय स्वर्णकार, सम्राट कुमार, आकाश कुमार, बिरेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी झा, पवन महतो, रमेश कुमार, संतोष शाह, प्रमोद सिंह, सुनीता पासवान,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर “एक तारीख एक घंटा एक साथ”देश के स्वच्छता अभियान में रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में भारतीय मजदूर संघ एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा रेलवे ट्रेफिक कालोनी टाटानगर में नेता सुभाष चन्द्र बोस जी चौक पर एक घंटे का श्रमदान किया गया। आज का श्रमदान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को जयंती के पूर्व स्वच्छ श्रंद्धांजलि अर्पित है। इस कार्यकम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह,vजिला अध्यक्ष वाई शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री जमशेदपुर दुकान कर्मचारी संघ आदर्श कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव बैंक आफ बड़ौदा कर्मचारी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले आज देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर राष्ट्रव्यापी अभियान चला। रविवार को झारखंड भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने सिदगोड़ा में टाउन हॉल के निकट स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। इस दौरान सामाजिक संस्था नाम्या स्माईल फाउंडेशन के सदस्यों की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाया गया। कुणाल षाडंगी ने हाथों में झाड़ू थाम सड़क पर सफाई अभियान चलाया। इसके उपरांत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सफ़ाई मित्रों को अंगवस्त्र भेंटकर उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के…

Read More

एक घंटे श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।  फतेह लाइव, रिपोर्टर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की अपील पर जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक घंटे का श्रमदान किया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छांजलि अभियान के तहत मंडल क्षेत्र के बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बिरसनागर मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टरI संत कुटिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसवीर सिंह संधू ने अपनी नई कमेटी की घोषणा रविवार को की। इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरजिंदर सिंह, चंचल सिंह, अमरीक सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारीयो ने संत कुटिया गुरुद्वारा के नए प्रधान जसवीर सिंह संधू एवं उनके अन्य पदाधिकारीयो को शॉल एवं सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में नई कमेटी को…

Read More