Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़ी कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है, इस स्टेडियम की व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि स्टेडियम में अभी रिनोवेशन का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करते हुए दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई तथा पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंगरोंगन, मैदान के अंदर एवं बाहर लगे एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त करने, स्टेडियम में चिन्हित जगहों पर स्पोर्ट्स पर्सन का फोटो लगाने, स्कोर डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का होना है आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ज्ञात हो कि रांची की मेजबानी में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होना है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग लेगी।

मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त अमित कुमार, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर