Author: फतेह लाइव • एडिटर
L.B. shastri. आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय द्वारा बिना नक्शा पारित किए गए भवन निर्माण को सील किया गया. इसके बाद भवन मालिक ने सील तोड़कर कार्य प्रारंभ किया जा रहा था. इसके विरोध में नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिनियम और आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा. नगर निगम प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 24 ईच्छापुर ग्वालापाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर रणवीर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपने निजी जमीन पर बिना नक्शा पारित किया भवन निर्माण धड़ल्ले से जारी रखने के विरुद्ध नगर निगम द्वारा 1 अक्टूबर 2022 को भवन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भाजपा महानगर के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद को उन्मादी बताने वाले टेल्को थाना प्रभारी और एसआई के विरुद्ध बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आपराधिक शिकायतवाद स्वयं भाजपा नेता ने दर्ज कराया। शिकायतकर्ता की ओर से पक्षकार अधिवक्ता रविशंकर पांडेय ने न्यायालय को अवगत कराया की किसी भी आम नागरिक को धार्मिक उन्मादी बताकर उसके विरुद्ध बनावटी आपराधिक मामला चलाना एक गंभीर अपराध है और जिस प्रकार से इस मामले में बीजेपी नेता अंकित आनंद को जबरन बिना किसी आधार के धार्मिक उन्मादी बताकर 107 के मामले में घसिटा गया है, यह ना केवल मानसिक रूप से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ताबड़तोड़ कार्रवाईयां कर कोल्हान प्रमंडल में चर्चा में आए सरायकेला एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बुधवार को आदित्यपुर थाने में महिला सुरक्षा को लेकर स्पेशल फोर्स का गठन किया. एसपी ने महिला एस.आई के नेतृत्व में कुल 8 महिला एएसआई और सिपाहियों की इस टीम को आदित्यपुर, आर.आई.टी, गम्हरिया और कांड्रा थाना क्षेत्र में गश्त लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई का जिम्मा सौंपा है. विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर काम करने वाली इस टीम का नाम “महिला शक्ति पेट्रोलिंग” रखा गया है. आज *महिला शक्ति पेट्रोलिंग* पार्टी को आदित्यपुर थाने से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो के शंकोसाई के एकता नगर में विगत डेढ़ महीना से पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी के लिए लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया की स्थानीय लोगों के द्वारा दर्जनों पत्राचार मानगो नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में जलापूर्ति नहीं होने के संबंध में किया है, लेकिन ऊंची पहुंच और रसूख नहीं रखने के कारण लोगों की सुनवाई…
वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगा स्पोर्ट्स इंडिया का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर। देश विदेश में अबतक सैकड़ों अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके कदमा निवासी अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार ने उत्तराखंड में अवार्ड ”Jamshedpur news,अंशु ,उत्तराखंड , ”योग आइकॉन”, अवार्ड,न सिर्फ शहर या ज़िला, बल्कि पूरे झारखंड में अपना परचम लहराया. उक्त अवार्ड उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने अंशु को प्रदान किया तथा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उक्त आयोजन वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योग स्पोर्ट्स इंडिया की ओर से प्रथम नेशनल प्रो योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मार्शाल स्पोर्ट्स क्लब कुईलीसुता के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबाल एवं स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक रामदास सोरेन उपस्थित हुए। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खोड्या एफ सी बनाम एल ए एस सी कुईलीसुता के कडा मुकाबला । पहले चक्र मे कोडया एफ सी ने 1-0 बाडात बनाकर अंतिम समय तक एल ए एस सी कुईलीसुता को पराजित किया। विधायक रामदास सोरेन द्वारा विजेता कोडया एफ सी को नगद 40000/- एवं उप विजेता एल ए सी कुईलीसुता को 30000/- नगद रशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य श्री कान्हु समांत, विधायक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के युवा विश्वजीत मोहंती ने रेडक्रॉस भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से आयोजित शिविर में 30वीं बार रक्तदान किया। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और क्षेत्र में शीतलहरी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का दान करते है एवं शहर वासियों से भी अपील करते है. अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस में घूम-घूम कर गरीबों के बीच भोजन का पैकेट का वितरण समेत तमाम तरह के सामाजिक कार्य करते हुए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी करते हैं.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें क्विज, कुकिंग व अन्य प्रतियोगिता शामिल थी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में होटल सोनेट की महाप्रबंधक स्वाति चक्रवर्ती, सम्मानित अतिथि संदीप कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में एडमिन मैनेजर गणेश उपस्थित थे. अतिथियों ने शिरडी साईं बाबा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर स्वाति चक्रवर्ती ने कहा कि होटल मैनेजमेंट के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 9 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचेगी। उनके जमशेदपुर आगमन और चारों विधानसभा में संकल्प यात्रा के तहत होने वाले विशाल जनसभा की व्यापक सफलता एवं कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को साकची जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह सुबोध सिंह गुड्डू विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी…
मोहम्मद कलीमुद्दीन जादूगोड़ा। पोटका थाना अंतर्गत मैं नेतोसोई निवासी 30 वर्षीय महिला साकरो मुर्मू की सोमवार की देर शाम में उसके चाचा ससुर के बेटे होरेन माझी ने गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को साकरो मुर्मू अपने घर पर अकेली थी। उसी समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर जब परिजन घर पहुंचे और ताला तोड़ा तो मृतक का शव पलंग पर पड़ा था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।…
