WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजपा कर रही व्यापक तैयारी, संकल्प यात्रा के तहत विशाल जनसभा की सफलता एवं भव्यता को लेकर बैठक में बनी रणनीति, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने ली बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 9 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचेगी। उनके जमशेदपुर आगमन और चारों विधानसभा में संकल्प यात्रा के तहत होने वाले विशाल जनसभा की व्यापक सफलता एवं कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को साकची जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह सुबोध सिंह गुड्डू विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में अपने कई सुझाव भी दिये।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के तहत 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा एवं संध्या 4 बजे जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा की संयुक्त विशाल जनसभा एवं 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जुगसलाई विधानसभा की होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक सफलता एवं आम नागरिकों की भागीदारी को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सुबोध सिंह गुड्डू ने कार्यकर्ताओं से अब तक के तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जनसभा की भव्यता एवं सफलता के निमित्त कई जरूरी निर्देश दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने मंडल अध्यक्षों से सीधा संवाद करते हुए पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के जनसभा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ एवं बड़ी संख्या में आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि संकल्प यात्रा को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा की विशाल जनसभा नेताजी सुभाष मैदान, कलिकापुर में होगी। वहीं, इसी दिन संध्या 4 बजे पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा राजेन्द्र विद्यालय के बगल में बोधी टेंपल मैदान में एवं 11 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा की विशाल जनसभा ब्लॉक ऑफिस मैदान, पटमदा में आयोजित की जाएगी। गुंजन यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संध्याकाल में आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने पर युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। वहीं, आदित्यपुर पुल से लेकर सर्किट हाउस तक विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।‏

बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, मनोज राम, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मोचीराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, रॉकी सिंह, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर