Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीआईएससीई जोनल खो-खो चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों के विजेता सम्मानित

SHARE:

वि वेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में 22 से 24 जून, 2026 तक आयोजित सीआईएससीई जोनल खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 का सफलतापूर्वक समापन हो गया. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया. प्रतियोगिता के दौरान सभी मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. अंडर-14 बालक वर्ग में एस.एस. एकेडमी ने प्रथम स्थान हासिल किया. सेंट एंथनी एकेडमी उपविजेता रही, जबकि रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट एंथनी एकेडमी विजेता बनी. टैगोर एकेडमी दूसरे और आर.वी.एस. एकेडमी तीसरे स्थान पर रही.

अंडर-17 बालक वर्ग में रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा, जबकि मेजबान विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. अंडर-17 बालिका वर्ग में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. आर.वी.एस. एकेडमी दूसरे और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहे. अंडर-19 बालक वर्ग में रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. टैगोर एकेडमी उपविजेता रही, जबकि जेवियर स्कूल, गम्हरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अंडर-19 बालिका वर्ग में टैगोर एकेडमी विजेता बनी. विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो ने दूसरा तथा टारापोर स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निधि श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. विद्यालय के प्रशासक सोमयदीप, खेल विभागाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर