Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पास उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ट्रैफिक जांच के दौरान एक दंपती के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया। इस घटना में स्कूटी सवार एक महिला मधु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और कुछ समय के लिए सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी विशाल कुमार अपनी पत्नी मधु के साथ स्कूटी से…
देसी कट्टा, जिंदा गोली, चांदी की पायल और बिछिया, चोरी में प्रयुक्त कटर, हेक्सा ब्लेड समेत कई सामान जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर के बिरसानगर और गोलमुरी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बिहार के पटना स्थित अशोक राजपथ रोड निवासी विकास कुमार उर्फ विकास साह, सुल्तानगंज का रहने वाला राजू कुमार और मो. इरफान उर्फ बॉबी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, चांदी की पायल और बिछिया, चोरी में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। यह बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्यालय सभागार में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।…
वीर बाल दिवस के सफल आयोजन के लिए भाजपा झारखंड प्रदेश ने चार सदस्यीय टीम का किया गठन, कुलवंत सिंह बंटी को सह-संयोजक की मिली जिम्मेदारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अमर बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर बाल दिवस के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश ने प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया है। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह को दायित्व सौंपा गया है, जबकि भाजयुमो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्य सरकार के निर्देश से दिनांक 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक सभी प्रखंडों में एक माह का विशेष किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रखंड-स्तरीय अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र किसानों से केसीसी आवेदन सृजित करना तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड तथा दिनांक 23 दिसंबर 2025 को मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड में विशेष केसीसी शिविर आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविरों में संबंधित प्रखंडों में स्थित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय जयसी प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) 4.0 का शुभारंभ शनिवार को ट्यूब मेकर्स क्लब में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं और पेशेवरों के बीच एकता, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स शहर में खेल संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने…
गुरमत की रोशनी को वैश्विक पटल पर फैलाने का आध्यात्मिक संकल्प, रविवार को मेलाका से होगी पहली प्रस्तुति फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख धर्म के पवित्र सिद्धांतों को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक और विचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी मलेशिया में गुरमत का प्रचार-प्रसार करने जा रहे हैं। रविवार से शुरू होने वाला यह 20 दिवसीय दौरा, दक्षिण पूर्व एशिया के मेलाका शहर से अपनी पहली प्रस्तुति के साथ आरंभ होगा, जहां हरविंदर सिंह जमशेदपुरी गुरबाणी की व्याख्या और सिख मर्यादा के संदेश को ओजस्वी ढंग से प्रस्तुत…
निशिकांत ठाकुर. दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित कांग्रेस की महारैली को देखने के बाद ऐसा लगता है कि भाजपा का यह नारा बुरी तरह फेल हो गया कि वह ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बना सकेगी। इस महारैली में कांग्रेस ने यह दम दिखा दिया कि भाजपा का नारा भविष्य में कभी साकार नहीं हो सकेगा। देश के जितने लोगों ने उस महारैली में भाग लिया था, उनमें सभी स्थानीय नहीं थे, बल्कि देश के कोने—कोने से आए पार्टी के सदस्य थे। देशभर के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और जोश से इस महारैली में हिस्सा लिया, वह अंग्रेजों से आजादी काल की…
शहर के कई सम्मानित लोगों को मिलेगा “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड” फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित होटल विवांता में टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर का सीजन 4 का ग्रैंड फिनाले होगा. साथ ही रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट भी होगी, जिसमे बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लन एवं ऋतु शिवपुरी मुख्य रूप से उपस्थित होंगी. रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह एवं आरफीन अशरफ ने संयुक्त रूप से जानकारी दी. किटैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले को इस बार भव्य रूप दिया गया है. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड सम्मान कार्यक्रम…
कहा- ठंड में कोई असहाय ना महसूस करे, यही हमारा प्रयास है फतेह लाइव, रिपोर्टर. लौहनगरी जमशेदपुर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर मानवीय सरोकार का परिचय दिया। विधायक ने बर्मामाइंस हरिजन बस्ती, वीर बिरसागढ़ एवं चूना भट्टा क्षेत्र में जाकर सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ठंड और शीतलहर गरीब एवं असहाय लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। कड़ाके की ठंड में…
