Author: फतेह लाइव • एडिटर
श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में जल रहे 23अखंड ज्योत का हुआ विसर्जन फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्र अखंड ज्योत ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया. हजारों लोगो की उपस्थिति में भजन और जश गीत गाते हुए श्रद्धालु और भक्तगण सड़कों पर ज्योत विसर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए. सबसे पहले स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए युवा और महिलाएं सड़क पर पानी देते हुए सफाई कर रही थी. उसके पश्चात महिलाओं द्वारा सड़क पर पुष्प बरसाए जा रहे थे. महिलाएं अपने सर पर अखंड ज्योत कलश लहलहाते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागुनहातू सीपी टोला, बागबेड़ा सी पी टोला, साकची बाजार झंडा चौक एवं बागुनहातू बी ब्लॉक में आयोजित ज्वारा पूजा एवं रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। बागुनहातू सी पी टोला एवं बागबेड़ा सी पी टोला में ज्वारा पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के साथ मां की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। इसी क्रम में साकची बाजार झंडा चौक स्थित श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा समिति तथा बागुनहातू बी ब्लॉक…
Potka : रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, विधायक संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली
भालूकपातड़ा, डुमरिया बस स्टैंड, पिछली टोला व बागबेड़ा में हुए कार्यक्रमों में शामिल होकर दिया एकता व आस्था का संदेश धर्म, सत्य और विजय का प्रतीक है रामनवमी : संजीव सरदार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका एवं डुमरिया में रामनवमी के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। डुमरिया प्रखंड के भालूकपातड़ा, डुमरिया बस स्टैंड के समीप तथा पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन एवं व्यापार जगत के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर एवं डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य किए जाने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि परिवहन लागत घटने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में रामनवमी के दिन सोसाइटी के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर महावीर बजरंगबली का झंडा लगाकर सोसाइटी और क्षेत्र की रक्षा हेतु वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना की। सोसायटी के विकास सिंह ने बताया की सोसाइटी में 394 फ्लैट है सभी फ्लैट धारकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लेकर सोसाइटी की रक्षा हेतु महावीर जी का ध्वज प्रांगण में लगाकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, रवीन्द्र पठानिया, धनेश तिवारी, सूरज सिंह,सुरेश रजक, आरके जायसवाल, अवधेश अशेष,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रामनवमी के अवसर पर कैरेज कालोनी स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा कमिटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी मौजूद रहे. कमिटी की ओर से उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रामनवमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. यह पर्व हमें भगवान राम की तरह अपने कर्तव्य व मर्यादा का पालन करने का संदेश देता है. मौके पर…
ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਰਟਰ. ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਦੇ ਕਦਮਾਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਾਕਚੀ ਵਿੱਖੇ ਸੈਂਟਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਪਹੁੰਚੇ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ੍ਰੀ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਟਰਸਟੀ ਤਾਜਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਟੀਮ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੀ। ਸੈਂਟਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਭ ਦਾ ਦਿਲੋਂ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲਈ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਹਾਰਦਿਕ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ. ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਮੁੱਖੀ ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਸਰਬ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜੋ ਕਿ ਏਕਤਾ ਅਤੇ ਭਰੋਸੇ ਦੀ ਮਿਸਾਲ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बृहस्पतिवार, चैती नवरात्रि के महाअष्टमी के शुभ अवसर पर उदय सिंह अखाड़ा श्री श्री शिव हनुमान मंदिर, नीतिबाग कॉलोनी, स्लैग रोड, भुईयांडीह द्वारा भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बॉबी सिंह म्यूजिकल इवेंट टीम के द्वारा भजन प्रस्तुति की गई और भक्तों को माता की भक्ति में लीन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, पत्रकार संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र नाथ चौबे, जमशेदपुर रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजोय बोस, चंदन दास, चंदन भगत, समाजसेवी प्रमोद तिवारी, विनय…
विधायक संजीव सरदार ने पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका प्रखंड के हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत मुर्गाघुटू स्थित श्री श्री सार्वजनिक बासंती पूजा पल्ली समिति द्वारा बासंती पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। गुरुवार को अष्टमी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए। विधायक ने किया पूजा में सहभाग, मां से की मंगल कामना इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए। उन्होंने पूजा पंडाल में माथा टेककर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के मुख्यालय गार्डन रीच, कोलकाता से जारी एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश (संख्या 74/2026, दिनांक 25 मार्च 2026) के तहत रेलवे प्रशासन में अहम फेरबदल किया गया है। इस आदेश के अनुसार, महाप्रबंधक की स्वीकृति से कई अधिकारियों के पदस्थापन और तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, महाप्रबंधक (GM/SER) के सचिव के रूप में कार्यरत श्री मनीष कुमार पाठक को चक्रधरपुर मंडल (CKP) में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें अब वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM/Co-ord/CKP) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद चक्रधरपुर मंडल में परिचालन व्यवस्था के…
