Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड हाई कोर्ट के एक फैसले ने साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव प्रकरण को अब और उलझा दिया है। इस आदेश को साकची और सेंट्रल कमेटी दोनों ही अपने पक्ष में बता रहे हैं। यहां आलम यह है कि ना तो कोई हारा है ना कोई जीता है। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आनंद सेन ने अपने आदेश में लिखा है कि दोनों पक्ष अर्थात याचिकाकर्ता साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह और प्रतिवादी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के अनुसार चुनाव हो चुके हैं। ऐसे में इस याचिका…
सीजीपीसी पारदर्शिता, ईमानदारी और संगत की सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी : भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने एक बयान जारी कर संगत को सूचित किया है कि माननीय हाई कोर्ट, झारखंड द्वारा साकची गुरुद्वारा चुनाव से संबंधित दायर रिट याचिका को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा हाईकोर्ट में 8 जुलाई 2025 दिए गए एफिडेविट में दिए गए एनक्चर (बी ) के अनुसार यह कहते हुए समाप्त (Disposed of) कर दिया है कि मामला पहले ही समाप्त हो चुका है तथा चुनाव प्रक्रिया…
सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी की मौजूदगी में की गई यह सख्त कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिले में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मॉडिफाइड बाइक साइलेंसरों को नष्ट कर दिया। साकची थाना परिसर के बाहर सार्वजनिक रूप से 151 बाइक साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाया गया, ताकि लोगों को सख्त संदेश दिया जा सके। इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और डीएसपी यातायात नीरज पाठक मौके पर मौजूद रहे। सिटी एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में विशेष अभियान चलाकर उन बाइक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर जूही रोड में बेखौफ चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा के बंद घर को निशाना बनाया। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से पूरी घटना को अंजाम दिया। हांसदा वर्तमान में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में पदस्थापित हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटी करीब दो सप्ताह से पंजाब गई हुई हैं। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब पिछले 11 वर्षों से घर की देखरेख कर रही महिला बसंती पात्रो काम पर पहुंची। बसंती ने बताया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की बैठक बारीडीह मार्केट संघ में बुधवार को जमशेदपुर के दुकानों का किराया वृद्धि के खिलाफ संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ, एपी राव ने की एवं संचालन महासचिव राजकुमार लारोकर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के सभी 10 बाजारों के प्रतिनिधि शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव नसीम अंसारी, सुभाष उर्फ काले, दुर्गादास साहू, रंजन सिंह, सामी उर रहमान, रणजीत सिंह, निखिल देव, शंकर प्रसाद शामिल हैं। बैठक में बारीडीह बाजार के सैकड़ों दुकानदार शामिल हुए। दुकानदारों को संबोधित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड क्षेत्र में हुई गंभीर घटना, जिसमें श्री राधेश्याम अग्रवाल की लगभग 25 वर्षों पुरानी दुकान “श्याम कार केयर” को मकान मालिक द्वारा रातों-रात जबरन दुकान पर कब्जा कर लिया गया, दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली गई तथा बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के पीड़ित को बेदखल कर दिया गया। इस घटना को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल आज जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल, संयुक्त महासचिव श्री आकाश शाह, उपाध्यक्ष श्री दिलीप गोयल सहित अन्य सदस्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी तट पर मिले जिंदा बम को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। यह बम करीब 227 किलो वजनी और अत्यंत शक्तिशाली बताया जा रहा था, जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। जानकारी के अनुसार, पानीपोड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व नदी किनारे खुदाई के दौरान इस बम का पता चला था। प्रारंभिक जांच में यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का अमेरिकी बम बताया गया, जो वर्षों से जमीन के भीतर दबा हुआ था, लेकिन अब भी सक्रिय स्थिति में था। घटना की…
नौकरी से लेकर सड़क अधिग्रहण के मुआवज़े तक, पानी, स्वास्थ्य और सुरक्षा के उठाए मुद्दे फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूसीआईएल नरवा पहाड़ विस्थापित कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक कर रोजगार, पुनर्वास और अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। यूसिल विस्थापितों का मुद्दा सबसे अहम, समाधान के लिए पहल तेज़ विधायक ने उपायुक्त को अवगत कराया कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान उनके पहल पर विस्थापित समिति के…
मंटू समर्थकों में खुशी की लहर, बोले – सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिखों के आस्था के केंद्र बिंदु कहे जाने वाले साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधानगी के विवाद में निशान सिंह और उनकी टीम को बड़ा झटका लगा. मंगलवार को रांची हाईकोर्ट में साकची के दो प्रधानों के विवाद में सुनवाई करते हुए न्यायधीश आनंदा सेन की अदालत ने निशान सिंह की दायर याचिका को रद्द कर दिया है. इस याचिका का केस नंबर wpc/0002704/25 था. न्यायलय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इस याचिका का कोई औचित्य ही नहीं है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड स्थित एक घर में मंगलवार सुबह फ्रिज फटने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घर में रखे फ्रिज में अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई लोगों को खिड़की से कूदकर बाहर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के…
