Breaking News
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

American World War- II bomb deactivation : बहरागोड़ा में सेना ने किया बम डिफ्यूज, बंकर तकनीक से किया गया निष्क्रिय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी तट पर मिले जिंदा बम को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। यह बम करीब 227 किलो वजनी और अत्यंत शक्तिशाली बताया जा रहा था, जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। जानकारी के अनुसार, पानीपोड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व नदी किनारे खुदाई के दौरान इस बम का पता चला था। प्रारंभिक जांच में यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का अमेरिकी बम बताया गया, जो वर्षों से जमीन के भीतर दबा हुआ था, लेकिन अब भी सक्रिय स्थिति में था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सेना की बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले ड्रोन के जरिए पूरे क्षेत्र का सर्वे किया और फिर बंकर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बम को निष्क्रिय किया। इस तकनीक में बम के चारों ओर बालू से घेरा बनाकर विस्फोट के प्रभाव को नियंत्रित किया जाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

एहतियात के तौर पर आसपास के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को खाली करा लिया गया था और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। ऑपरेशन के दौरान प्रशासन, पुलिस और सेना के बीच समन्वय बनाए रखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह बम फट जाता तो बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता था। फिलहाल सेना की कार्रवाई के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, हालांकि इलाके में अन्य संभावित विस्फोटकों की तलाश भी जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर