Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित रोरो रोड में शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सब्जी खरीदकर पैदल लौट रही एक महिला को निशाना बनाया और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग़ भी की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से फायरिंग से संबंधित कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। वहीं पीड़ित महिला की ओर से देर शाम तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं बहुभाषी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोमा बनर्जी (करियर एकेडमी की प्रधानाचार्या) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वसंती रघुराम ( डी.बी.एम.एस. लिलिपुट स्कूल की प्रेसिडेंट) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. मंच संचालन का दायित्व श्रुति नाग एवं नंदनी सिंह ने प्रभावशाली एवं सुसंगठित रूप से निभाया. कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मॉडल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची स्थित ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें बताया गया कि जमशेदपुर यूथ इवेंट द्वारा आगामी 28 फरवरी, समय अपराह्न 3:00 बजे से सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट स्थित तुरी समाज भवन के प्रांगण में रंगों का महापर्व से संबंधित इवेंट “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह जमशेदपुर के युवाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के युवाओं के लिए होली से संबंधित सदाबहार गाने, प्राकृतिक रंग और ठंडाई का इंतजाम किया गया है. वहीं…
आरोप – मल्लिक को बताया हिदायत खान का एजेंट, मतदाताओं को डराने धमकाने का आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई में आगामी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा पलटवार किया है। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झामुमो ने हिदायत खान के इशारे पर माणिक मल्लिक को मेयर प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया है। उन्होंने मल्लिक को हिदायत खान का “एजेंट” बताते हुए कहा कि यह कदम रिंकू सिंह की संभावित जीत को रोकने की साजिश के तहत उठाया गया है। आजसू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र सटीक सूचना एकत्रित कर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझोपड़ी में मुनमुन दास के घर पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई. छापेमारी में मुनमुन के घर से 09 (नौ) पेटियों तथा 01 (एक) छोटे बोरे में रखे विभिन्न ब्रांडों के अवैध विदेशी शराब की खेप को बरामद किया गया. इस प्रकार कुल 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भी छापेमारी दल से पहले सादे पोशाक में छापेमारी दल से दो सदस्यीय टोली भेजकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर की औद्योगिक स्थिति से अवगत कराया तथा मजदूरों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कंपनियों में ऑडर अच्छा रहने से कंपनी तथा मजदूर दोनों संतुष्ट रहते हैं। उन्होंने सीएम से कहा कि आपके कार्यकाल में कंपनियों को अच्छा आर्डर मिल रहा है। न केवल टाटा मोटर्स बल्कि इससे संबंधित छोटी- छोटी औद्योगिक कंपनियां भी अच्छी तरह फल – फूल रही है। इसी तरह ऑर्डर…
तड़ीपार मनीष सिंह के प्रत्याशी विशेष के पक्ष में लोगों को फोन करने पर बढ़ गई फुसफुसाहट दूसरे प्रत्याशी का प्रचार करनेवालों के मोबाइल की घनघनबाई घंटी, कड़ा संदेश भी दिया गया चरणजीत सिंह. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर पर्षद के चुनाव में सीधे अपराध जगत का हस्तक्षेप हो चुका है. खुद को अपराध जगत का बड़ा चेहरा बनाने की कोशिश में लगे गैंगस्टर मनीष सिंह जुगसलाई के लोगों के मोबाइल की घंटी घनघना रहा है. मेयर का चुनाव लड़ रही एक दमदार चेहरे के लिए लोगों को वोट देने को कह रहा है. बता रहा है कि वो महिला उसके…
ई-कल्याण छात्रवृत्ति लंबित होने पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग राज्य महिला आयोग की उदासीनता पर भी उठाया सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा के पांचवें सत्र के तीसरे दिन सदन में बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि प्रथम सेमेस्टर पूर्ण होने के बावजूद विद्यार्थियों को ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि छात्रवृत्ति लंबित रहने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मानगो नगर निगम चुनाव समन्वय समिति के सदस्य महेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत पक्की है. पांडेय शुक्रवार को कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए. उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की. मौके पर छतीसगढ़ के विधायक तथा झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी भी उपस्थित थे. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मानगो की जनता जानती है कि उनका सच्चा हितैषी कौन है. इसलिए पहले से वह…
न्यायालय ने माना कि पेसा के तहत ग्राम सभा को अधिकार छत्तीसगढ़ के कांकेर में ग्राम सभा ने धर्मांतरण के खिलाफ गांव के बाहर लगाया बोर्ड फतेह लाइव, रिपोर्टर. माननीय उच्चतम न्यायालय ने आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए जो निर्णय दिया है, यह बहुत ही स्वागतयोग्य निर्णय है। इस निर्णय में माननीय उच्चतम न्यायालय में उच्च न्यायालय के बरकरार रखा है, जिसमें कहा गया कि धर्म परिवर्तन के लिए यदि कोई गांव में आता है तो पेसा अधिनियम के अंतर्गत ग्राम सभा को अधिकार है कि उन्हें गांव में प्रवेश से रोका जाए। इस निर्णय के बाद धर्म परिवर्तन…
