Author: फतेह लाइव • एडिटर
11,976 रूपये 50 पैसे के साथ चोर पकड़ाया, पूर्व में भी दर्ज है अपराधिक मामले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर की दानपेटी से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण जोगी उर्फ बप्पी जोगी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से दानपेटी से चोरी किए गए 11,976 रुपये 50 पैसे बरामद किए हैं। इस संबंध में मंदिर से जुड़े चंद्रिका प्रसाद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार रविवार को अज्ञात चोर ने मंदिर की दानपेटी से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उत्तरी कीताडीह पंचायत भवन में सोमवार को एक निशुल्क पुस्तक वितरण का कार्यक्रम रखा गया था. यह कार्यक्रम पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में हुआ. मुर्मू ने कहा कि खूंटी टैंकर संगठन के द्वारा खूंटी और रांची क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से प्रोग्राम किये जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के अतिथि खूंटी टैंकर संगठन के अध्यक्ष टीका खान, सलाहकार झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार ताती उर्फ नंदा तांती, सैयद एजाज अहमद और किताडीह मस्जिद के इमाम साहब थे. यूनियन के अध्यक्ष टीका खान ने कहा कि खूंटी में पांच कंप्यूटर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार शाम दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक निजी चार्टर एयर एंबुलेंस लापता हो गया है। विमान ने शाम करीब 7:00 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार्टर एयर एंबुलेंस में कुल पांच लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद अचानक मौसम खराब हो गया। खराब मौसम के कारण विमान से संपर्क टूटने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक विमान के लातेहार और पलामू के बीच लापता होने की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं ने जिस जागरूकता, एकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। इस अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के मत में निहित होती है, और जुगसलाई के लोगों ने इसे सत्य सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार क्षेत्र के पुरुषों, महिलाओं और युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वह न केवल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मतदान की समाप्ति के बाद मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में मतदाताओं का उन्हें सहयोग एवं समर्थन मिला जिसका वह हमेशा ऋणी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह मतदाताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी। पूर्व की भांति जन सेवा कार्य जारी रखने का भरोसा दिया।डॉली मल्लिक ने अपने कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से साधुवाद दिया, जिन्होंने दिन रात परिश्रम कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अमूल्य योगदान दिया।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के हुए चुनाव में सोमवार को सिख समाज के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने परिवार सहित मतदान किया. उन्होंने पत्नी संग वार्ड 32 के अपने वर्कर्स कॉलेज स्थित बूथ में वोट डाला. इसके बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट अत्यंत कीमती है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा का रविवार काे निधन हाे गया। वे 62 वर्ष के थे और साल 1988 से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। कई अखबाराें में काम कर चुके थे। वर्तमान में पीटीआई न्यूज एजेंसी के लिए कार्यरत थे। कई अन्य समाचार एजेंसियाें के लिए भी खबरें लिखते थे। हीरापुर दुर्गा मंदिर के निकट रहते थे। परिवार में पत्नी और बेटी हैं। वे लंबे समय से मधुमेह और उच्च रक्तचाप पीड़ित थे। रविवार शाम काे करीब 8 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। तत्काल उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद लाया गया। यहां कुछ समय इलाज के दाैरान ही…
बड़ा सवाल अश्लील वीडियो जब वायरल हुई थी, तब सब साफ-साफ दिख रहा था, अब धुंधला कैसे हो गया एफएसएल की जांच रिपोर्ट जमशेदपुर पुलिस क्यों नहीं ले रही है? -जांच में हो रहा है खिलवाड़, विभाग लगातार कर रहा है गलतबयानी फतेह लाइव, qr जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से बन्ना गुप्ता अश्लील सीडी प्रकरण में विधानसभा में गलत जवाब देने के लिए अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि अश्लील सीडी प्रकरण में खुद बन्ना गुप्ता ने 2023…
शैलेन्द्र सिंह की पत्नी बलबीर कौर व इंदु देवी एनडीए प्रत्याशी रिंकू सिंह के पाले में गए, उधर हिदायत खान की पत्नी को भी मिला नीलोफर हुसैन का साथ फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में आज यानी सोमवार को निकाय चुनाव होंगे. इससे पूर्व जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर रविवार को हुई राजनितिक उथल-पुथल ने सबको दंग कर दिया. इसके साथ ही चुनाव के नतीजे आने तक सरगर्मी बने रहने की संभावना है. जानकारी के अनुसार मेयर प्रत्याशी नीलोफर हुसैन ने बड़ा ऐलान करते हुए चुनाव में हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान को अपना समर्थन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी अन्य प्रत्याशी, विशेष रूप से रिंकू सिंह, को कोई समर्थन नहीं दिया है। सोशल मीडिया और क्षेत्र में फैलाई जा रही इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। डोली मलिक ने कहा कि वे स्वयं मजबूती से चुनाव मैदान में हैं और पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर अपने मुद्दों को रख रही हैं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग जनता को भ्रमित करने के लिए झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन सच्चाई को दबाया…
