Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार , वरीय प्रबंधक, ईआर सुजीत झा समेत यूनियन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज़ अहमद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार ने किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि इस डिवीजन को मैं अच्छी तरह से जानता हूं । आप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 11.03.2026, वाद Cr. Appeal (DB) No. 372 of 2023 के अनुपालन में, जो कि पत्रांक 3680-3703 दिनांक 16.03.2026 के माध्यम से संप्रेषित किया गया था, के आलोक में जिला पूर्वी सिंहभूम के कारागार का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण कुमार सौरभ त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम एवं डॉ साहिर पॉल, सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से कारागार में बंदियों से संबंधित चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस क्रम में बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उपलब्ध चिकित्सीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के चतरा जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पशुपालन विभाग में कार्यरत कुशल चिकित्सक योगेंद्र यादव की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। उनका शव तपेज क्षेत्र के तुड़ाग गांव के समीप बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र यादव शुक्रवार देर रात तक घर नहीं लौटे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। इसी बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तुड़ाग गांव के पास एक अज्ञात शव देखा और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कदमा थाना अंतर्गत कालिंदी रोड निवासी लोकेश कुमार के घर चोरी की घटना सामने आई है। लोकेश बिष्टुपुर थाना में क्रेन ऑपरेटर है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। लोकेश के अनुसार शुक्रवार शाम को वह जुबली पार्क के पास हुए सड़क दुर्घटना में गए थे। वहीं बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए चले गए जबकि पत्नी टाटा स्टील में कार्यरत है। शाम को जब वे घर लौटे तो पाया कि घर के पीछे की ग्रिल टूटी हुई है वहीं घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे का चक्रधरपुर रेल मंडल. इसका खास जंक्शन टाटानगर. तीन साल पहले वाणिज्य विभाग ने एक विशेष सेवा शुरू की थी. कहना गलत नहीं होगा कि इसके लिए रेलवे बोर्ड स्तर से मंजूरी लेनी पड़ी होगी. खास बात यह थी कि रेलवे की बोगी में रेस्टोरेंट खोलना. जनता को इस सुख सुविधा का लाभ दिलाने के लिए काफी खर्च किये गए. लेकिन जनता को इस सुविधा का लाभ दिलाने में जिम्मेदार असफल रहे. ठेकेदार ने 15 साल का एग्रीमेंट कर लिया. लेकिन ठेकेदार की यहाँ किसी को परवाह नहीं लगती. वाणिज्य विभाग के अधिकारी यहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुबली पार्क के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद वार का एयरबैग खुल गया, जिससे वार सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जुट गई. सभी घटना को देख कर हतप्रभ थे. पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यवस्था को सुचारु कराया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट और हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित ग्रीन स्वीट्स के सामने शेख सारिक इमाम उर्फ अयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने भय और दहशत फैलाने के उद्देश्य से देसी कट्टा लहराया और अपने साथी सलमान के साथ मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मुर्गा को पत्थर मारने से मना करना एक अधेड़ व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, टोंटो थाना अंतर्गत कदमपुर गांव निवासी करीब 50 वर्षीय दामू सिंकू ने गांव के ही परगना सिंकू को मुर्गा पर पत्थर फेंकने से रोका था। इस बात से आरोपी आगबबूला हो गया। बताया जाता है कि गुस्से में परगना सिंकू अपने घर गया और वहां से कुल्हाड़ी लेकर लौटा। उसने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रेलवे ट्रैक पर एक कर्मचारी का शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उदय शंकर दानदू के रूप में हुई है। उनके गले में रेलवे का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) लटका हुआ मिला, जिससे उनकी पहचान हो सकी। बताया जा रहा है कि वे चाकुलिया स्थित बुकिंग ऑफिस में कार्यरत थे और वर्तमान में घाटशिला में रह रहे थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी से लौटने के दौरान आसनसोल लोकल ट्रेन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में हनुमान जयंती का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। सुबह के कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान हनुमान का अभिषेक, श्रृंगार और विशेष पूजन किया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन में भाग लेकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति रस में…
