Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के साहिबगंज जिले में बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त वाहन में स्टोन चिप्स लदा हुआ था और वह बोरियो की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा के केबिन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक और खलासी ने खतरे को भांपते हुए तुरंत सूझबूझ दिखाई और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और हाइवा धू-धू कर जलने लगी।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आधी रात के करीब गैस कटर सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटते ही जहरीली गैस तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। हादसे में चार लोग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे बोड़ाम में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो के अध्यक्षता में शहीद रामलाल महतो मैदान में आयोजित किया गया। संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में SIR में BLA-2 सदस्यों की भूमिका को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षक संजय सिंह आजाद ने फार्म 6,7,8 को कैसे भरना है, मैपिंग क्या है, क्या क्या 11 तरह के प्रमाण पत्र आवश्यकता के अनुसार प्रस्तूत करना है, उक्त जानकारी को साझा किया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठनात्मक कार्य के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे बोड़ाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो के अध्यक्षता में शहीद रामलाल महतो का शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सम्मानित अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अगेन चंद्र महतो, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, प्रखंड प्रभारी विश्वजीत, अमित श्रीवास्तव, फिरोज खान, अमर कुमार मिश्रा, देवेंद्र कुमार, शिशु…
निशिकांत ठाकुर. अप्रैल-मई 2026 तक देश के चार राज्यों सहित एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियां इन राज्यों के मतदाताओं को मोहने का अभियान चला रही हैं। मतदाताओं को मोहने का यह अभियान चाहे भक्ति के नाम पर हो या हिंदू-मुसलमान के नाम पर या फिर स्वहित के लिए चाहे जिस तरह जनता आकर्षित हो, उसके लिए हरसंभव कोशिश में जी—जान से जुटे हैं। सबका उद्देश्य यही है कि किस प्रकार सत्ता हासिल किया जाए। इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में आज सबसे ज्यादा चर्चा जिस राज्य की है, वह पश्चिम बंगाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खासकर पैसेंजर ट्रेनों के रोजाना देरी से पहुंचने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब यह मुद्दा राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने धरना देने का ऐलान किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है…
केंद्र से स्टेज-वन को मिली स्वीकृति, 27.887 हेक्टेयर जमीन के उपयोग को मंजूरी फतेह लाइव, रिपोर्टर. ओडिशा के पुरी जिले में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण मंजूरी प्रदान कर दी है। Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC) ने वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 के तहत परियोजना के लिए इन-प्रिंसिपल (स्टेज-I) फॉरेस्ट क्लीयरेंस दे दी है। यह स्वीकृति पुरी जिले के पुरी फॉरेस्ट डिवीजन में आने वाली 27.887 हेक्टेयर DLC वन भूमि को एयरपोर्ट निर्माण के लिए डायवर्ट करने हेतु दी गई है। यह…
सूचना आयोग के उद्देश्य पर उठेंगे सवाल : दिल बहादुर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आरटीआई कार्यकर्ता संघ केन्द्रीय समिति की एक बैठक पुराना कोर्ट परिसर के बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान में हुई. संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता संघ की वर्षों की मांग एवं जन आन्दोलन तथा आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय ने दायर याचिका के कारण ही आज मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त लोकायुक्त की नियुक्ति करना सरकार का सराहनीय कदम है. लेकिन विडंबना ये है कि झारखंड सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर . टाटानगर रेलवे स्टेशन में इन दिनों 60 दिनों की पार्किंग कोटेशन के आधार पर ठेकेदार संदीप शर्मा का नाम गूंज रहा है. इससे पहले राजीव राम की गुंडई जग जाहिर है. उससे पहले भी बहुत ठेकेदार आये और गए. लेकिन यहां स्थानीय वाणिज्य विभाग की अवैध वसूली की बात करते हैं. उधर, बर्मामाइंस सेकेंड एंट्री गेट पर बोगी में बने रेस्टोरेंट के अलावा अधिकारियों की नाक के नीचे ठेले चल रहे हैं. इधर, मेन पार्किंग के आउट गेट पर भी खुलेआम दुकान चलाई जा रही है. इन गेट का नजारा तो किसी से छुपा नहीं है,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेलवे सुरक्षा बल, रांची द्वारा कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत 3 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची, पोस्ट कमांडर रांची के पर्यवेक्षण में रांची रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं के विरुद्ध सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस में शाम कोच संख्या A-1 के सीट संख्या 31 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को एक काले रंग के ट्रॉली बैग एवं एक काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ देखा गया। संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति…
