Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के साइंस क्लब द्वारा शनिवार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और वैज्ञानिक भावना के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी.रमण द्वारा रमन प्रभाव की खोज को सम्मानित करने के लिए किया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर बी.एड. प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न ज्ञान वर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया. डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से सीवी रमण के जीवनी एवं उपलब्धियों को दिखाया गया. विज्ञान आधारित हिंदी कविता राजा एवं तनिष्का और अंग्रेजी कविता रश्मि एवं अरुंधती ने प्रस्तुत की.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में पावन फाल्गुन शुक्ल एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, काशीडीह से द्वितीय रंगरंगीला एवं अलौकिक श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। यह दिव्य शोभायात्रा काशीडीह क्षेत्र का भ्रमण करते हुए साकची बाज़ार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर तक पहुँची। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर नाचते-झूमते, रंग-गुलाल उड़ाते हुए “जय श्री श्याम” के गगनभेदी जयकारों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय, रंगमय एवं आनंदमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भाव से बाबा श्याम जी के श्रीचरणों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सोनारी कम्युनिटी सेंटर में जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों में स्वास्थ्य देखभाल (Preventive Healthcare) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामान्य बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना था। चिकित्सकीय परामर्श दिया गया शिविर में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग्य चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति में सभी स्वास्थ्य जांच सुव्यवस्थित रूप से संपन्न की गई। आवश्यकता अनुसार प्रतिभागियों को सामान्य चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया। आयोजित स्वास्थ्य जांच सेवाएं शिविर में विभिन्न जांच एवं परीक्षण किए…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह के जुगसलाई गृह क्षेत्र से वार्ड नंबर 20 की निर्वाचित प्रत्याशी नेहा सिंह एवं उनके पति समाजसेवी बंटी सिंह अपने सहयोगियों के साथ सरदार शैलेंद्र सिंह परिवार का धन्यवाद करने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शैलेन्द्र सिंह को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया. इस मौके पर घर के मुखिया बलदेव सिंह एवं बलवीर कौर द्वारा नेहा सिंह एवं उनके पति को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर भारी संख्या में बंटी सिंह एवं उनकी पत्नी नेहा सिंह को बधाई देने के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  कोल्हान समेत झारखंड में नगर निकाय चुनाव के परिनाम ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को करारा जवाब दिया है. लगातार ईवीएम से चुनाव की मांग करने वाली भाजपा को आज बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में चारो खाने चित हो गयी है. झारखंड की जनता ने भाजपा और उसके सहयोगियों को सिरे से नकार दिया है. जनता ने काम और विकास को चुना, जाति, धर्म मे बांटने वालों को जोरदार सबक सिखाया है. कॉंग्रेस नेता संजीव रंजन ने विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए उक्त बातें विज्ञप्ति जारी कर दी.

Read More

काले ने नौजवानों से की अपील, नशामुक्त और चरित्रवान बनें, यही सच्ची श्रद्धांजलि  फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में मां भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन साकची में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आजाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। अपने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा 28 फरवरी, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह आमसभा कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन प्रांगण में शनिवार को अपराह्न 1 बजे से आयोजित होगी। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन के सभी सदस्यों से निर्धारित आमसभा में ससमय भाग लेने की अपील की है। बताते चलें कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने संविधान के तहत प्रतिवर्ष नियमित रूप से वार्षिक आमसभा आयोजित करती रही है। इस आमसभा में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है तथा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाते हैं। इसके…

Read More

मानगो और चाकुलिया में भी कई वार्ड सदस्यों ने जीत का परचम लहराया, अंदर पढ़ें कौन हुआ विजयी फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में हुए नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मतगणना के दिन जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में अपराह्न तीन बजे मतगणना अपडेट (प्रथम चक्र) का रुझान सामने आया है. इसमें महापौर पद पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता 9544 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी संध्या सिंह से 1666 मतों के अंतर से बढत बनाए हुए हैं. वहीं जुगसलाई नगर परिषद का मतगणना अपडेट (प्रथम चक्र) इस प्रकार है. जहां अध्यक्ष पद के लिए नौशीन खान 6654…

Read More

जुगसलाई में तीन अन्य वार्ड मेंबर भी निर्वाचित घोषित, चाकुलिया के अब तक के परिणाम भी देखें, मानगो ने बनाया रहस्य फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार से जारी है. इसी बीच जमशेदपुर में जुगसलाई, मानगो और चाकुलिया के लिए भी उम्मीदवारों की वोटों की गिनती चल रही है. दोपहर दो बजे तक आये परिणाम के मुताबिक जुगसलाई में अध्यक्ष पद पर हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान 6654 मतों से आगे चल रही है. वहीं इसी नगर परिषद में चार वार्डों के उम्मीदवारों के परिणाम आ गए हैं. वार्ड संख्या-01 से शेख…

Read More

सूर्यधाम सिदगोड़ा से निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोभायात्रा में लिया भाग, ओजस्वी नारों से भक्तिमय हुआ सिदगोड़ा फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं राम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ सूर्य मंदिर समिति की ओर से चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी को नगर भ्रमण पर निकाला गया। शोभा यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ कर सिदगोड़ा के प्रमुख मार्ग से होकर 28 नंबर रोड से भ्रमण कर पुनः सूर्यधाम लाया गया।…

Read More