Breaking News
Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पढ़ें बेटे का भावुक संदेश Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जीवन का हर कर्तव्य निभाकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बनें : चंद्रकांत रायपत, तुलसी भवन में विहिप ने मनाया श्रीरामोत्सव, संगठन का विस्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन मे विहिप जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रीरामोत्सव कार्यक्रम मनाया गया. जहां विहिप झारखंड प्राँत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभू श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्पण कर किया गया. प्रभू श्रीराम के जीवन का उल्लेख करते हुए विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेना हमसभी का कर्तव्य है. राजा विश्वामित्र साथ वन जाकर असुरों का वध कर साधू संतो की रक्षा का कर्तव्य, वनवास मिलने के बाद भी माता कैकयी के प्रति कोई रोष नहीं प्रकट करते हुए पुत्र धर्म निभाया.

भाई भरत को राजपाट सौंप एक अच्छे भाई का कर्तव्य, वनवास जाने के क्रम में केवट से मित्रता, माता सबरी से भेंट, समस्त वानर सेना और उनके राजा से मित्रता, माता सीता को मुक्त कराकर एक पति का कर्तव्य, लंका वापसी के समय लंका को विभीषण को सौंपना ये सारे कर्तव्य निभाना सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करने के कारण ही प्रभू श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विहिप विभाग मंत्री अरूण सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि श्रीरामोत्सव मनाने का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रभू श्रीराम के जीवन को बार बार याद करते हुए ऐसे हिंदू समाज का निर्माण करना है जैसा कि प्रभू श्रीराम के राज्य में प्रजा रहा करती थी  प्रभू श्रीराम के नाम पर संपूर्ण राष्ट्र जाति और भाषा को भूल स्वयं को सनातन समाज रामभक्त के रूप प्रदर्शित करता है. जहां सारे आपसी मतभेद समाप्त हो जाते हैं और हमारे राष्ट्र के शत्रु इसी एकजुटता की शक्ति के कारण संपूर्ण भारत को क्षति नहीं पहुचा पाते, क्योंकि ये धरती श्रीराम और कृष्ण की धरती है.

यहां का हर बच्चा बच्चा भगवान शिव और हनुमान भक्त है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण रामनवमी पर्व है. श्रीरामोत्सव में विहिप केंद्रीय अधिकारी अरूण सिन्हा, प्रांत से देवेंद्र गुप्ता, अवतार सिंह गांधी, सबिता सिंह, कुंती भारती, विहिप जिला से अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उत्तम कुमार, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, गौरक्षा प्रमुख मनीष सिंह तथा कई नगरों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

 नए लोगों को संगठन में दिया गया दायित्व

अमित सारदा अध्यक्ष जुगसलाई प्रखण्ड, विनय शर्मा गौ रक्षा प्रमुख जुगसलाई, एम भवानी मातृ शक्ति प्रमुख जुगसलाई, सविता ठाकुर मातृशक्ति प्रमुख बिष्टुपुर, रीना डे मातृशक्ति सह प्रमुख बिष्टुपुर, ममता सिंह मातृशक्ति प्रमुख मानगो, बन्दना केसर भारती मातृ शक्ति सह प्रमुख मानगो, नीता राजन दुर्गावाहिनी संयोजिका गोविन्दपुर, मल्लिका प्रमाणिक मातृ शक्ति प्रमुख कदमा, रिन्की सिंह मातृ शक्ति सह प्रमुख कदमा, अर्चना सिंह मातृ शक्ति प्रमुख सोनारी, सुनीता सिंह मातृशक्ति प्रमुख टीचर कॉलोनी मानगो, कमला देवी मातृशक्ति सह प्रमुख टीचर कॉलोनी मानगो और जया भारती को धर्म प्रसार परसुडिह की जिम्मेदारी दी गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर