WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच का संपन्न हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर मारवाड़ी युवा मंच शाखा के सत्र 2026-27 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवा, संगठन सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहायक मंत्री (जोन-2) युवा हर्ष सुल्तानिया, झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-3) युवा मोहित मुनका की विशेष उपस्थिति रही। इनके अलावा मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष प्रभातिया, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया तथा झारखंड फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट विजय आनंद मुनका की गरिमामयी मौजूदगी ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शपथ ग्रहण समारोह तीन चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने शपथ ली। द्वितीय चरण में ऑफिस बेयरर्स तथा तृतीय चरण में कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्षों को “शाखा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में युवा सतनारायण अग्रवाल (मुन्ना), युवा संदीप मुरारका, युवा मंटू लाल अग्रवाल, युवा लिपू शर्मा, युवा अमित खंडेलवाल, युवा अनिल मोदी, युवा अश्विनी अग्रवाल एवं युवा दीपक भालोटिया शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें अध्यक्ष के रूप में युवा प्रकाश बजाज, सचिव युवा हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा तथा निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में युवा विकास शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर युवा उत्तम शर्मा, युवा आशीष अग्रवाल एवं युवा उत्सव अग्रवाल नियुक्त किए गए। सह-सचिव के रूप में युवा नीरज शर्मा, युवा संदीप अग्रवाल एवं युवा आनंद सारस्वत को दायित्व मिला। संगठन विस्तार मंत्री युवा मयूर संघी, प्रेस मीडिया प्रभारी युवा शशांक भालोटिया तथा सोशल मीडिया प्रभारी युवा रविशंकर सोनी बनाए गए।

इसके साथ ही विभिन्न प्रकल्पों के लिए संयोजकों की भी नियुक्ति की गई, जिनमें अमृतधारा, रक्तदान, खेलकूद, मुखपत्र, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, कन्या भ्रूण संरक्षण, उद्यमिता विकास, राजनीतिक चेतना, एम्बुलेंस सह शव वाहिनी, स्वास्थ्य एवं मिशन कैंसर जागरूकता, अंगदान-नेत्रदान, संस्कृति एवं मायड़ भाषा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान, आनंद सब के लिए तथा जीव दया जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्प शामिल हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रांतीय पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में नवगठित टीम ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती और संस्कारों के प्रसार के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी प्रेस मीडिया प्रभारी युवा शशांक भालोटिया द्वारा दी गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर