WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur police got success : टेल्को और जुगसलाई थाना पुलिस को मिली सफलता, एक क्लिक में पढ़ें क्राइम से जुड़ी दोनों खबरें

SHARE:

टेल्को थीम पार्क के पास जानलेवा हमले में मुख्य आरोपी अयान समेत सभी गिरफ्तार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत थीम पार्क के समीप 24 मार्च की रात आदर्श सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मो. अयान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों मो. फरदीन खान, शैद उर्फ शाहिद और फैज राजा उर्फ फैजू को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
घटना की जानकारी देते टेल्को थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले ही अब्दुल मारुफ और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी अयान समेत अन्य फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके बाद सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

टेल्को मामले में जब्त स्कूटी

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापड़ और स्कूटी भी बरामद कर ली है, जिससे मामले की जांच को और मजबूती मिली है। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अयान ने बताया कि आदर्श सिंह के साथ पुराने विवाद को लेकर इस हमले को अंजाम दिया गया था। इधर, पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है। आदर्श की पूर्व प्रेमिका हर्षिता की संभावित संलिप्तता को लेकर भी जांच जारी है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल जब्त

इधर, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी के समीप खरकई नदी पर बने रेलवे पुल के बेसमेंट के पास छापेमारी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. नौशाद के रूप में की गई है, जो गरीब नवाज कॉलोनी का ही निवासी है।

ब्रॉउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश साथ में जुगसलाई पुलिस

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्कूटी सवार युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर