Author: फतेह लाइव • एडिटर

2 मार्च को जमशेदपुर में समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर : ग्रामीण विकास मंत्री सह पंचायती राज्य मंत्री दीपिका सिंह पांडे को जुगसलाई गौशाला नाला रोड में समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंत्री दीपिका सिंह पांडे अपने निजी कार्यों से क्षेत्र में पहुंची थीं। समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और सुनील गुप्ता ने संयुक्त रुप से मंत्री को सम्मानित किया और जनहित की कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री दीपिका पांडे ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया…

Read More

25 फरवरी को मंगल कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 26 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण 28 को दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लौहनगरीवासी इस वर्ष फिर से भक्ति की दिव्य धारा में डुबकी लगाने वाले हैं। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर विभिन्न अनुष्ठान आगामी 25 फरवरी से 28 फरवरी तक सूर्य मंदिर परिसर में सुनिश्चित की गई है। रविवार को अनुष्ठान की तैयारी एवं आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी को लेकर भालूबासा स्थित होटल मिष्टी…

Read More

पुरानी टीम ही मिलकर करेगी गुरु घर की सेवा, 2029 अप्रैल तक का होगा कार्यकाल फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में टेल्को इलाके की संगत ने पिछले तीस सालों की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रधान सरदार बलविंदर सिंह को दुबारा प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। रविवार को निर्धारित साप्ताहिक दीवान एवं एजीएम में अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह “तोते” ने कमेटी के तीन साल के क्रियाकलाप तथा विकास कार्यों को संगत के समक्ष रखा और उनसे पूछा यदि वे चाहे तो वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह को अगले तीन साल के लिए पुनः मौका दे दिया जाए। गुरमत मर्यादा अनुसार बोले सो…

Read More

ताजबीर सिंह को महासचिव एवं सतेंद्र सिंह बब्बू को वरीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी जसबीर सिंह संधु रामगढ़िया समाज रत्न से अलंकृत फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर नगर के सिखों की सामाजिक संस्था रामगढ़िया सभा का अगला प्रधान सर्वसम्मति से सरदार केपीएस बंसल को पुनः चुन लिया गया। साकची ताप्ती रोड स्थित रामगढ़िया सभा के सभागार में हुई सालाना आमसभा प्रधान सरदार केपीएस बंसल की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू ने किया। ऑडिटर मनदीप सिंह ने रामगढ़िया सभा एवं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट का आय व्यय का लेखा तथा प्रगति प्रतिवेदन महासचिव ताजबीर सिंह ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के जामताड़ा में नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर के पास रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश अपराधियों ने 44 वर्षीय युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फुरकान अंसारी के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी अचानक पहुंचे और फुरकान अंसारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित मतदान सामग्री और मतपेटिका वितरण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही पोलिंग पार्टियों से भी संवाद स्थापित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया। निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही। सेक्टर पदाधिकारियों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  कोल्हान में सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित सिख विजडम अकादमी के प्रबंधन एवं शिक्षकों की बैठक शनिवार को साकची कार्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक में उपरोक्त शिक्षण संस्थान के प्रमुख गुणों में सुरक्षित और समावेशी माहौल, अनुभवी व समर्पित शिक्षक, आधुनिक बुनियादी ढांचा, तथा सर्वांगीण विकास पर दिया गया. सिख विजडम के प्रमुख परविंदर सिंह सोहल ने कहा कि संस्थान अपने विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यवहार-आधारित फीडबैक और सक्रिय शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य तैयार करता है. इस बैठक में आए उचित…

Read More

पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार में छापेमारी के बाद पुलिस को मिली सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में बहुचर्चित कैरव अपहरण कांड पुलिस ने पूर्व में में गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, मो. इमरान आलम, मनजीत राजा और प्रवीण कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। जांच में खुलासा हुआ था कि साजिशकर्ता अमरीक सिंह उर्फ करतार सिंह सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। अमरीक सिंह पूर्व में जमशेदपुर में रह चुका है और उसी ने साजिश रची। अपहरण के बाद पीड़ित को स्कॉर्पियो से विभिन्न स्थानों पर ले जाया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  एक्सएलआरआई जमशेदपुर की सामाजिक प्रभाव समिति सिग्मा -ऑइकोस की ओर से 9वीं सामाजिक उद्यमिता महासम्मेलन का आयोजन किया. इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय था “विकसित भारत में श्रम की आकांक्षाएं”. कार्यक्रम में नीति-निर्माता, प्रशासक, उद्योगपति, श्रम प्रतिनिधि, सामाजिक उद्यमी और शिक्षाविद् एक मंच पर आए और भारत के बदलते श्रम व आजीविका परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया. इस दो दिवसीय सम्मेलन में एक्सएलआरआई जमशेदपुर के करीब 250 छात्रों के साथ अन्य संस्थानों के युवा भी शामिल हुए. यह युवा पीढ़ी में श्रम, सम्मान और समावेशी विकास जैसे मुद्दों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है. कार्यक्रम की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड के गढ़वा जिले में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण की चोरी का मामला सामने आया है। घटना गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सराफ की ज्वैलरी दुकान में हुई। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और जेवर खरीदने के बहाने दुकानदार से आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर सोने के गहनों से भरा बैग चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।…

Read More