Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हुए हादसे में 31 वर्षीय युवक अंकित शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अंकित शर्मा न्यू उलिडीह का रहने वाला बताया जा रह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित शर्मा किसी काम से डिमना क्षेत्र में था, तभी अचानक वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसे सिर में गहरी चोट लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की, और तत्काल टीएमएच अस्पताल लाया गया, लेकिन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के छोटे भाई अंकित शर्मा (31) के सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एक्स पर लिखे अपने संदेश में सरयू राय ने कहा कि अंकित एक होनहार नौजवान थे। उनका सड़क हादसे में मौत हृदयविदारक है। मर्माहत करने वाला है। उनके परिवार से राय का गहरा रिश्ता है। कहते हैं कि ईश्वर जिन्हें ज़्यादा प्यार करते हैं, उन्हें जल्दी अपने पास बुला लेते हैं। राय ने कहा कि वह परिजनों के शोक में शामिल हैं। गौरतलब है कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोलकाता स्थित South Eastern Railway मुख्यालय से जारी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती की गई है। इस संबंध में 26 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक आदेश (Office Order No. 76/2026) के अनुसार, विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उज्जल कुमार मंडल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए DGM(G)/SER के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे Dy. CMM/S&T/GRC के पद पर कार्यरत थे। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए प्रबंधन ने उन्हें यह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों—टाटानगर–जयनगर एक्सप्रेस और टाटानगर–गोड्डा एक्सप्रेस—में अब आधुनिक LHB (लिंक हॉफमैन बुश) रैक का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत दोनों ट्रेनों के बीच रैक शेयरिंग अरेंजमेंट (RSA) लागू किया गया है, जिससे एक ही रैक दोनों रूटों पर संचालित होगा। इससे रेलवे संचालन में दक्षता बढ़ेगी और यात्रियों को आधुनिक कोच की सुविधाएं मिलेंगी। जानकारी के अनुसार 6:40 बजे यह नया LHB रैक टाटानगर से जयनगर के लिए प्रस्थान करेगा। इस बदलाव के साथ ही यात्रियों को अब अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उन्नत यात्रा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पटना-टाटानगर रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए अमूल दही कप में जीवित कीड़े (वीविल्स) मिलने के वायरल वीडियो को लेकर अब अमूल ने आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने इस पूरे मामले को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि उसके उत्पाद में इस तरह का संक्रमण होना वैज्ञानिक और संचालन स्तर पर संभव नहीं है। अमूल द्वारा जारी बयान के अनुसार, 15 मार्च 2026 को हुई इस कथित घटना की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान आईआरसीटीसी (IRCTC) अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। कंपनी ने कहा कि उसकी जांच…
फतेह लाइव, डेस्क. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कई नए नियमों की घोषणा की है। ये नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे। इन बदलावों का सबसे बड़ा असर टिकट रिफंड, अंतिम समय की सुविधाओं और टिकट कैंसिलेशन प्रक्रिया पर पड़ेगा। रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव नए नियमों के तहत टिकट रिफंड की प्रक्रिया को सख्त किया गया है। अब कन्फर्म टिकट को ट्रेन के निर्धारित समय से 8 घंटे पहले तक ही रद्द करने पर आंशिक या पूर्ण रिफंड मिलेगा।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय रेलवे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के वरिष्ठ अधिकारी देबराज बनर्जी को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वे अब IRCTC के पूर्वी क्षेत्र, रांची में ज्वाइंट जनरल मैनेजर (Jt. General Manager) के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। रेलवे बोर्ड, रेल भवन, नई दिल्ली से 25 मार्च 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि देबराज बनर्जी, जो वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे में डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (क्लेम्स) [Dy. CCM (Claims)] के पद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिले में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में अखाड़ा मिलन के दौरान महाबीरी पताका अचानक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुल 6 लोग झुलस गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान पताका ऊंचा होने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज सार्थक यूथ क्लब द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। क्लब की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह सेवा शिविर आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रोड नंबर 32 स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास लगाया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में शामिल होने की अपील की है। क्लब के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि…
कहा – सीजीपीसी के वजूद को बचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं, उच्च न्यायलय, प्रशासन सभी संविधान को मान रहे हैं, लेकिन निशान सिंह नहीं फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधानगी के विवाद में झारखंड हाईकोर्ट के आये फैसले पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुक्रवार को अपनी स्थिति स्पष्ट की. प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने गत दिनों साकची गुरुद्वारा चुनाव से संबंधित दायर रिट याचिका को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा 8 जुलाई 2025 दिए गए एफिडेविट में दिए गए एनक्चर (बी) के अनुसार यह कहते हुए समाप्त (Disposed of) कर दिया…
