Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो शंकोसाई जय प्रकाश नगर स्थित जय प्रकाश स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जय प्रकाश स्कूल ट्रस्ट के द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें गुरू और शिष्य की परम्परा किस प्रकार भविष्य में बना रहे, इसे देख कर शिक्षक और बच्चे बहुत प्रभावित हुए. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुशीला टोप्पो ने शिक्षकों को सम्बोधित किया तथा विद्यालय के 25 शिक्षक को को उपहार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कंप्युटर ऑपरेटर सह संयोजक राज कुमार, बीपद तरण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डी.बी.एम.एस सभागार में आज शिक्षक दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कॉलेज के चेयरमैन बी.चंद्रशेखर ने कहा कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षक वह नहीं जो विद्यार्थियों के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठुसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक वह है जो विद्यार्थियों को आने वाले कल कि चुनौतियों के लिए तैयार करें. शिक्षक दिवस गुरु और शिष्य के बीच बने सम्बन्ध को जीने का और गुरु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का त्यौहार है. कॉलेज के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शिक्षक दिवस के अवसर पर आज चर्च स्कूल परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष कर 12वीं के छात्रों और प्रबंधन समिति के सहयोग से शिक्षकों की देखरेख में नृत्य और नाटक सहित अन्य कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर ढंग से की गई. छात्र और छात्राओं ने स्वागत नृत्य के रूप में भंगड़ा नृत्य के साथ फूलों की वर्षा करते हुए स्कूल के शिक्षकों का स्वागत किया.मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया. बच्चों ने गायन, नृत्य एवं रैंप वॉक के द्वारा रंगारंग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में शिक्षक दिवस का उत्सव आरंभ किया गया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन, शिक्षाविद् दिलीप मंगराज, प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर और सभी सम्मानित व्याख्यातागण उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का अभिनंदन उन्हें तिलक लगा कर और पुष्प अर्पित कर किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सचिव गौरव बचन ने कहा कि एक सच्चा शिक्षार्थी अपने सीखने के सामर्थ्य को बढ़ाता है। मुख्य अतिथि दिलीप मंगराज जी ने कहा कि आज के शिक्षकों को अपने दायित्व का भान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में टीचर्स डे समारोह आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में संस्थान में अपने 10 वर्ष सेवा देने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागेंद्र चौबे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के महत्व को बताते हुए, सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नागेंद्र चौबे, प्राचार्य प्रीता जॉन, उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री मारवाड़ी हाई स्कूल के द्वारा ऋषि भवन जुगसलाई में समारोह का आयोजन किया गया. जहां स्कूल डायरेक्टर महेश चंद्र शर्मा, मुख्य अतिथि बादु राम शर्मा एवं महावीर प्रसाद चौबे द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया. उसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल गणेश जोशी और शिक्षक भी मौजूद रहे. सभी ने शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रख्यात शिक्षाविद्, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को गोलमुरी टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन के सभागार में मनाया, कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के समक्ष दीप जला कर और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई, मौके पर उपस्थित कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष राकेशश्वर पांडे ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षक भविष्य निर्माता होते हैं. उन्हे चाहिए की वो बच्चो की भावना को समझते हुए उनके अनुरूप अपनी शिक्षण पद्धति को तैयार करे. उन्हें पढ़ाई बोझ ना लगे बल्कि उन्हें यह समझाए की शिक्षा उनके…
फतेह लाइव, जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह भामरा की मां हरबंस कौर मानसी नहीं रही। उनका पंजाब के अमृतसर में देहांत हो गया और अमृतसर में ही 8 सितंबर को सुल्तान विंड रोड सरवरपुरा स्थित आवास में अखंड पाठ रखा जाएगा और 10 तारीख को भोग डाला जाएगा। ईस्ट मोहन नगर रामगढ़िया सभा सभागार में अंतिम अरदास होगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि हरबंस कौर के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान भगवान सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, सिख स्टूडेंट फेडरेशन…
फतेह लाइव, जमशेदपुर. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मंगलवार को शिक्षक दिवस की धूम रही. यूनिवर्सिटी में समारोहपूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त अधिकारी डॉ पीके पाणि तथा संस्थापक व वरिष्ठ शिक्षक विनोद राय उपस्थित थे. समारोह में डॉ पाणि एवं राय को शिक्षा के क्षेत्र में अथक प्रयास के लिए शॉल ओढ़ा कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में नृत्य व स्कीट प्रस्तुत किये. इसके माध्यम से उन्होंने गुरु वंदना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पिछले दिनों जुगसलाई थाने में कपड़ा व्यवसाईयों द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जुगसलाई शिव घाट रोड स्थित राजधानी इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट कंपनी(रिटको) पर कपड़ा व्यवसाययों का 35 लख रुपए का गबन का आरोप लगाया गया था, व्यवसाईयों ने आरोप लगाया था कि लगातार वे इस ट्रांसपोर्ट से कारोबार कर रहे थे देश के विभिन्न राज्यों से इसी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कपड़ा मंगाया जाता आ रहा था, अचानक व्यवसाईयों को भनक लगी कि ट्रांसपोर्ट बंद हो गया है और उनका 35 लख रुपए का नुकसान हो गया है इस संबंध में व्यवसाईयों ने जुगसलाई…
