Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के जन विरोधी निती, झूठे वादे, तानाशाह रवैया, महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा सिंह राजपूत एवं जिला सचिव सुल्तान अहमद के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह की  शव यात्रा रामलीला मैदान से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में युवाओं में केंद्र सरकार के नीतियों और जुमलो के खिलाफ जम कर गगन चुम्भी विरोधी नारा एवम आक्रोश देखने को मिला। धर्मेंद्र सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा की जनता सर्वोपरि है और 2024 में इस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आई हॉस्पिटल में चोरी की नीयत से घुसे चोर को अस्पताल के गार्ड ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे के अस्पताल एक युवक अस्पताल में घुसा और कुछ सामान टपाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी की नजर युवक पर पड़ गई, जिसे धर दबोचा. बताया कि बीती रात भी चार युवक अस्पताल में चोरी की नीयत से घुसे थे. मगर वे पकड़ में नहीं आ सके थे. सुरक्षा गार्ड ने बताया कि…

Read More

• बन रहे फ्लैट में बगैर प्लास्टर के चढ़ा दी पुट्टी, ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया जुडको के निर्देश पर ऐसा कर रहे, लेकिन लिखित अनुमति से किया इंकार • उपायुक्त से शिकायत, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने कहा की अनियमितता की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में फर्ज़ीवाड़ा और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे : कुणाल षाडंगी फतेह लाइव, रिपोर्टर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बिरसानगर में तैयार हो रही हाउसिंग सोसाईटी में बन रहे फ्लैट्स में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी (एनटीटीएफ) में नए बैच के छात्रों का अभिनंदन करने के लिए ‘फ्रेशर्स डे’ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रीता जॉन और रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। प्राचार्य प्रीता जॉन ने विद्यार्थियों को ‘तकनीकी शिक्षा’ को देश की जरूरत बताते हुए,उसपर अमल करने को कहा ,जिसमे संस्थान का पूर्णरूपेण सहयोग होगा। बच्चों को अभी से कड़ी मेहनत कर अनुशासन का पालन करना चाहिए,तभी जीवन में सफलता हासिल होगी। इसके बाद शिवम और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जेम्को मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विगत माह सर्वजन पेंशन योजना का कैंप बजरंगी बस्ती, आजाद बस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लगाया गया था। जिसमें बस्ती के बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग लोगों का फॉर्म भर गया। जिनका सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए। जिसके तहत बुजुर्गों के घर-घर जाकर सर्वजन पेंशन योजना का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, साथ ही मंडल कांग्रेस कमेटी एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने घर-घर में यह आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सोनारी क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से पहल करने की मांग अधिवक्ता सह राजद के नेता सुधीर कुमार पप्पू ने की है। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि सोनारी क्षेत्र में समस्याओं के निदान के लिए थाना में परामर्श सह समझौता कमेटी का गठन हो, ताकि छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर हो सके। हर थाना क्षेत्र में शांति समिति का पुनर्गठन होना चाहिए और उसमें समाज के बुद्धिजीवी डॉक्टर वकील पत्रकार आदि को भी शामिल करना चाहिए। सोनारी इलाका काफी बड़ा हो गया है और वहां तीन पुलिस टीओपी बनाने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति के द्वारा घाटशिला के कालचिति गांव में बुध्येश्वर महतो की अध्यक्षता में मातृभाषा बांग्ला के रक्षा हेतु बैठक तथा जनसंपर्क का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी ने कहा झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति पिछले 23 वर्षों से बांग्ला भाषा के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसी स्थिति में समिति की तरफ से आन्दोलन को तेज करने का फैसला लिया गया और उसी सिद्धान्त के अनुरूप आगामी 22 सितंबर 2023 जमशेदपुर के साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान से एक ऐतिहासिक पदयात्रा शुरू होगी, जो 5 दिन के उपरान्त…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर को -ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में विदाई समारोह रखा गया, जिसमें सत्र 19- 22 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, विदाई समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र कुमार कॉलेज के शिक्षक डॉक्टर कमल शुक्ला डॉक्टर अंजु एवं अन्य शिक्षक गण और स्टाफ मौजूद थे. प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें मार्गदर्शन देते हुए कहा कि वे लोग समाज में एक अच्छे अधिवक्ता बनकर कॉलेज का नाम रोशन करें, अन्य शिक्षकों द्वारा भी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी, कॉलेज के विद्यार्थी अमर कुमार तिवारी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सोमवार 28 अगस्त अंतिम सोमवारी को होने वाले भजन संध्या कार्यक्रम के लिए शनिवार को हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री, वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार एवं यातायात डीएसपी अनिमेश कुमार गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया और उन्हें कार्यक्रम के भाव व कैसे प्रारंभ हुआ उसके बारे विस्तार से बताया। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उपायुक्त को बताया की विश्व कल्याण, आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सुख शांति की कामना के लिये यह आयोजन में सभी वर्ग, धर्म के लोग पूरी सहभागिता से इस सफल बनाते हैं।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से शनिवार सुबह आरपीएफ सीआईबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े गांजा कारोबारी को धर दबोचा है. उसके पास से तीन बैग में 31 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसका बाजार मूल्य तीन लाख रूपये आंका गया है. दबोचे गए व्यक्ति का नाम घनेश चौधरी है. वह बिहार के पूर्वी चम्पारण का रहने वाला है. सीआईबी ने उसे गांजा सहित जीआरपी टाटा को सौंप दिया है. जहां जीआरपी अगली कार्रवाई कर रही है. संबलेश्वरी ट्रेन से गांजा लेकर पहुंचा टाटानगर जानकारी के अनुसार आरपीएफ सीआईबी के डीआई सह…

Read More