Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दो दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रही 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा और चालकों से कुल 2.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। यह विशेष अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चलाया गया। यातायात डीएसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को शहर के अलग-अलग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अमित कुमार दोनों पक्षों में हुई बुधवार को मारपीट घटना को लेकर गुरुवार को अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को अपना पक्ष रखा और मंडल अध्यक्ष की पोल खोली. अमित कुमार ने बताया कि मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने पूर्व में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया. इसके साथ ही मेरे डुप्लेक्स मकान में मेरे द्वारा लिए गए बिजली कनेक्शन को कटवा कर अवैध रूप से अपनी पत्नी के नाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने न्यू ऐरा होटल में भोजपुरी गायिका खुशी कक्कर के साथ प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर टिंकू तूफान, गोलू सिंह को मोमेंटो देकर समानित किया गया। समान समारोह में गायिका खुशी कक्कर ने कहा कि संस्था मुस्कान तनाव से ग्रसित लोगो का निः शुल्क काउंसलिंग कर तनाव मुक्त रहने का मुहिम चला रहा है, जो बहुत बड़ी बात है. दौड़ भाग की जिंदगी में तनाव की स्थिति उतपन्न हो जाती, जिसके लिए संस्था मुस्कान की ओर से 24 घंटे हेल्पलाइन 8092867918 नम्बर पर निःशुल्क (गोपनीय) काउंसलिग की जाती है. इस अवसर पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आईपीएल-2026 से पहले MS Dhoni को लेकर चल रही अटकलों के बीच Chennai Super Kings के CEO Kasi Viswanathan ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि धोनी इस बार भी आईपीएल का पूरा सीजन खेलेंगे। हालांकि मैदान पर उनकी भूमिका क्या होगी, इसका फैसला टीम का कोचिंग स्टाफ करेगा। CEO के अनुसार, यह पूरी तरह क्रिकेट से जुड़ा फैसला है, इसलिए प्रशासनिक टीम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि धोनी टीम में बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे। फिलहाल धोनी चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी के. प्रभाकर राव एवं उनकी धर्मपत्नी गायत्री परिवार की समर्पित कार्यकर्ता करवी देवी का 40वां विवाह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ दंपति को सम्मानित किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। प्रभाकर राव अखिल भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं और सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रेस क्लब गोरखपुर के सत्र 2026 की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी की आज घोषणा की गई, जिसमें श्री अंकज धर द्विवेदी अध्यक्ष और वहाब खान सर्व सम्मति से मंत्री चुने गए. यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रशासनिक संरक्षक रत्नाकर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शीलवर्धन सिंह और अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति और कनक हरि अग्रवाल, संयुक्त मंत्री हरीश पांडे, संगठन मंत्री अजीत यादव और मौली शेखर सिंह, प्रचार मंत्री जयप्रकाश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय नवल, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नूतन मिश्रा और श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री नीरज सिंह, प्रचार सहायक शशांक श्रीवास्तव और…
पोटका में जनवितरण व्यवस्था सुधारने को विधायक संजीव सरदार विधानसभा में बोले -पीडीएस की 134 दुकानों की स्वीकृति के बावजूद 110-115 ही हो रही संचालित फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका विधानसभा क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री इरफान अंसारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पोटका प्रखंड में रिक्त पड़ी जनवितरण दुकानों के लिए नई अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) जारी करने की मांग की। 134 दुकानों में कई रिक्त, वितरण व्यवस्था प्रभावित विधायक संजीव सरदार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में 1984 सिख दंगा आयोग के चेयरमैन धनंजय प्रसाद सिंह का निधन रविवार को हो गया था. वे काफ़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सतनाम सिंह गंभीर ने रांची उनके आवास जाकर उनके पुत्र प्रियेदर्शन प्रसाद सिंह से मुलाकात कर अफ़सोस जताया. सतनाम सिंह गंभीर ने बताया की 1984 सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित् याचिका 2013 में दायर की थी, जिसके बाद उच्च न्यायालय द्वारा एक सदस्यीय आयोग का गठन कर उसकी जिम्मेवारी उच्च न्यायालय के सेवानिर्वित जस्टिस डी पी सिंह को सौंपी थी. गंभीर ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुड़गांव स्थित एक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए सकारात्मक पहल की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से फोन पर बात कर मृतक परिवारों को राहत, उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का सराहनीय कार्य किया। इसके साथ ही गुड़गांव के डीसी अजय कुमार ने जमशेदपुर के डीसी तथा सरायकेला-खरसावां के डीसी…
