Jamshedpur Sikh Comunity : सरजामदा गुरुद्वारा का 65वां स्थापना दिवस रविवार को, श्रद्धा और उत्साह में लीन हुई स्थानीय संगत, शाम को विशेष समागम और लंगर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के ग्रामीण बहुल क्षेत्र सरजामदा गुरुद्वारा साहिब का 65वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ 21 जून को मनाया जाएगा. इस अवसर पर सरजामदा सिख नौजवान सभा एवं समस्त संगत के सहयोग से विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं गुरू का अटूट लंगर भी संगत के बीच बरतेगा. बता दें कि 1961 में यहां गुरुद्वारा की स्थापना हुई थी. तब से अब तक कुछ गिने चुने परिवार यहां गुरू मर्यादा का पालन करते हुए गुरू की शिक्षाओं के अनुसार सिख विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

वर्तमान का सरजामदा गुरुद्वारा

सिख नौजवान सभा सारजामदा के प्रधान जगप्रीत सिंह जेडी के नौजवान सभा के प्रधान बनने के बाद यह तीसरा वर्ष है, जब वह गुरुद्वारा के स्थापना दिवस पर विशेष दिवान सजवा रहे हैं. जेडी ने जानकारी दी कि सिख नौजवान सभा द्वारा विगत 3 वर्षों से गुरुद्वारा साहिब के स्थापना दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
सरजामदा गुरुद्वारा की पुरानी तस्वीर

इस वर्ष कीर्तन दरबार का आयोजन रविवार को संगत की सहूलियत देखते हुए 21 जून को तय किया गया है. सर्वप्रथम अखंड पाठ की समाप्ति होगी. उपरान्त शाम को 7 बजे से कीर्तन दरबार सजेगा, जिसमें भाई गुरदीप सिंह निक्कू, भाई मंजीत सिंह एवं अकाल ढाडी जत्था संगत को गुरबाणी रस से निहाल करेंगे. साथ ही संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जायेगा.

गुरुद्वारा में निशान साहेब

कीर्तन दरबार के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा कमेटी सारजामदा के प्रधान रविन्द्र सिंह मिंटा, बलबीर सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सरबजीत कौर, हरनीत कौर, जस कौर एवं सिख नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह जेडी के साथ बलदेव सिंह, सन्नी सिंह, शिवकार सिंह, गोविन्द, सुखविन्द्र सिंह समेत कई सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार रविंद्र सिंह ने संगत से अपील की है कि वो कीर्तन दरबार में हाजरी भर, गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें. 

सरजामदा गुरुद्वारा का पूर्व का दृश्य
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें