Jamshedpur : गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में धूमधाम से मनाया गया प्रभाकर राव दंपत्ति का 40वां विवाह दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी के. प्रभाकर राव एवं उनकी धर्मपत्नी गायत्री परिवार की समर्पित कार्यकर्ता करवी देवी का 40वां विवाह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ दंपति को सम्मानित किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रभाकर राव अखिल भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं और सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सहायक प्रबंध ट्रस्टी सुरेश लाल अपनी धर्मपत्नी मीरा कुमारी के साथ उपस्थित रहे। वहीं मुनमुन चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस विशेष अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के दौरान भजन, मंगलकामना और आशीर्वचन के साथ प्रभाकर राव दंपति के दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। पूरे आयोजन में पारिवारिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें