Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में रहने वाले 22 वर्षीय रोहित सिंह उर्फ छोटू की रविवार रात लगभग 1:00 बजे सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित पेशे से स्कूल वैन चालक था। घटना के वक्त वह अपने घर पर बने खटाल में सोया हुआ था। तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिजनों ने रोहित को जगाने का प्रयास किया, तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। परिजन उसे तुरंत टीएमएच अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी द्वारा लिए गए ‘एक व्यक्ति एक वोट’ वाले ऐतिहासिक फैसले के बाद निर्णय की चहुंओर चर्चा और प्रशंसा होनी शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में सोमवार को साकची के संगत स्वरुप एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान भगवान सिंह से मुलाकात कर उनका इस फैसले के लिए जोरदार अभिनन्दन किया। सीजीपीसी कार्यालय पहुंचे संगत स्वरूप साकची परिक्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया और उनके द्वारा लिए गए फैसले के लिए सीजीपीसी की भूरी भूरी प्रशंसा की। भगवान सिंह ने कहा कि वे संगत की सेवा लिए यहाँ बैठे हैं और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटकी जंगल के पास स्थित एनएच 75 पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार जेपीएस बस और कार की आमने-सामने टकर हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बस और कार के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. *बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा* हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार…
फतेह लाइव, डेस्क. बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सारण जिले के एकमा भूईली गांव में दशहरा जुलूस में शामिल हाथी अचानक तांडव मचाने लगा। वह सड़क पर इधर-उधर भागने लगा। ऐसे में सड़क में भगदड़ मच गयी। जुलूस में शामिल लोग, सड़कों पर खड़े लोग और वाहन चालक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हाथी ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने एक कार को भी उठाकर पटक दिया और कार कुचलने लगा। कार चालक किसी तरह गाड़ी से निकलकर भागा और अपनी जान बचायी।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड पर रविवार तड़के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कदमा निवासी देवाशीष पिल्लै गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान चाकूबाजी भी हुई, जिसके बाद देवाशीष को उसके साथी टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। देवाशीष कदमा के निर्मल पथ का निवासी था। घटनास्थल के पास जी टाउन क्लब है. उसके स्विमिंग पुल तक खून के धब्बे बिखरे थे। इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही, देवाशीष के परिजन भी…
शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सीजीपीसी संकल्पित, जल्द होगा क्लिनिक उद्घाटन: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में इस वर्ष सिखों के सबसे बड़े गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव जी का 555वें प्रकाश दिहाड़ा मनाने को लेकर उत्साहपूर्ण तैयारियाँ शुरू हो गईं हैं। जमशेदपुर में 15 नवंबर को सिखों के पहले गुरु साहब गुरु नानक देव जी साहिब का प्रकाशपर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा और गुरु साहब की शान में नगरकीर्तन इस बार सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलेगा। शनिवार को सरदार भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सीजीपीसी की आम सभा में यह निर्णय लिया गया। इस पावन मौके…
हाउस द्वारा पास मते पर पहरा देना हर गुरुद्वारा प्रबंधन की प्रथम जिम्मेदारी होनी चाहिए: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. 12 अक्टूबर, शनिवार का दिन सीजीपीसी के इतिहास में हर मायने में स्वर्णिम रहा जब आम सभा में जमीन पर बैठकर आसमानी ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनमे सबसे प्रमुख रहा ‘एक व्यक्ति एक वोट’ का फैसला जिसे पूरे हाउस ने पूरे जोश खरोश के साथ परवानगी दी। शनिवार को आयोजित आम सभा में सीजीपीसी ने मृतक संस्कार को लेकर भी अहम निर्णय लिए। गुरचरणों में अरदास बेनती के बाद, महासचिव अमरजीत सिंह ने आम सभा के एजेंडों पर प्रकाश डाला,…
अज्ञात अपराधियों ने की एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मार कर हत्या फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र में एनसीपी नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आम आदमी तो छोड़िए पूर्व मंत्री तक सुरक्षित नहीं है. बड़ी बड़ी बातें करना आसान है लेकिन लोगों को सुरक्षा प्रदान करना बहुत कठिन काम है. डा. अजय ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की उच्चस्तरीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नवरात्र के नवमी तिथि पर श्री श्री महाकालेश्वर समिति जुगसलाई की ओर से डांडिया नाईट का आयोजन महाकालेश्वर छठ घाट के प्रांगण में किया गया. इस आयोजन में आसपास की सैकड़ों भक्त महिलायें शामिल हुई और गरबा का आंनद लिया। पिछले वर्ष भी आयोजन किया गया था। इस बार बहुत सारे भक्तों के आग्रह पर डांडिया नाईट का आयोजन किया गया।
कन्याओं के पांव पखार कर की देवी शक्ति की आराधना फतेह लाइव, रिपोर्टर. शारदीय नवरात्रि के पावन दिन महानवमी के अवसर पर शुक्रवार को ओडिशा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में सपरिवार कन्या पूजन किया। उन्होंने धर्मपत्नी रुक्मणि देवी एवं सुपुत्र ललित दास व परिवार के अन्य सदस्यों के संग मंदिर प्रांगण में हवन करने के उपरांत मां दुर्गा की आरती कर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं के पांव पखारे, श्रृंगार कर…
