WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में स्कूल वैन चालक की गोली मारकर हत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में रहने वाले 22 वर्षीय रोहित सिंह उर्फ छोटू की रविवार रात लगभग 1:00 बजे सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित पेशे से स्कूल वैन चालक था। घटना के वक्त वह अपने घर पर बने खटाल में सोया हुआ था। तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिजनों ने रोहित को जगाने का प्रयास किया, तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। परिजन उसे तुरंत टीएमएच अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार रोहित के सिर पर गोली का निशान था, जिससे उसकी मृत्यु हुई। वहीं घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद बागबेड़ा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा और डीएसपी तौकीर आलम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कविता परमार और पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव भी रोहित के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

रोहित के पिता ने बताया कि दो दिन पहले ही एक मारपीट की घटना के दौरान रोहित ने दो पक्षों के बीच झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किया था। उसी समय रंजन और राजा नाम के दो व्यक्तियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों ने ही उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर