Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने सोमवार को मतदान किया. जोबा माझी ने चक्रधरपुर स्थित कारमेल बालिका मध्य स्कूल के बूथ संख्या- 219 में अपने पुत्र उदय माझी के साथ जाकर अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया. इससे पूर्व मतदान की प्रक्रिया पूरी की और वोट देने के बाद अंगुली में स्याही लगाई. इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए वोट जरूर देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भुईयांडीह स्वर्णरेखा घाट के कर्मचारियों ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्वर्णरखा बर्निंग घाट के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी. कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सुबह से लेकर दोपहर बारह बजे तक अंतिम संस्कार का काम रुका रहा. लोगों को वहां से लौटा दिया गया. जिसके बाद कई लोग बिष्टुपुर पार्वती घाट चले गए. कई लोग उसका इंतजार करते रहे. कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें स्थायी नौकरी दिलाई जाये. उनको न्यूनतम वेतन मिले, पीएफ और अन्य सुविधा भी मिले. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला अग्रवाल युवा मंच ने श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल को दिया ग्लास, मग, स्टैंड व…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल युवा मंच एवं एक हिंदी दैनिक अखबार के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जल दान महा अभियान के तहत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्णा पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में स्टैंड, स्टील का ग्लास, मग सहित दो सेट घड़ा दिया. इसके अलावे पक्षी को पानी पीने के लिए चार सिकोरा एवं फलदार वृक्ष भी दिया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीसी, एसएसपी व डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के आवास पर बीएलओ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है जिसके मद्देनजर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल एवं उप विकास आयुक्त मनीष कुमार के आवास पर पहुंचकर बीएलओ रविन्द्र नाथ पाठक ने हाथों हाथ मतदाता सूचना पर्ची जिले के वरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया. इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से आगामी 25 मई को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तख्त…

Read More

फतेह लाइव, रिर्पोटर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहर में नक्शा विचलन कर बने भवनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू हो गई है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने अब तक कई नक्शा विचलन कर भवन का निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की है. सोमवार को साकची के होटल दयाल इंटरनेशनल पर जेएनएसी ने कार्रवाई की. इस दौरान होटल के बेसमेंट हो तोड़ा गया. होटल के बेसमेंट को व्यवसायिक उपयोग में इस्तेमाल किया जा रहा था. मौके पर मौजूद एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है. शहर में जितने भी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. हमारे समाज में एक ऐसी भी परंपरा है जहां गुड्डा गुड्डी की शादी धूम धाम से मनाई जाती है. जी हां आपने इसे बचपन में खेल-खेल में खेलते देखा होगा या खेला होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ समाज में इसे एक परंपरा के रूप में मनाया जाता है. जो आज भी इस आधुनिक जमाने में मनाते आ रहे हैं. इसी के तहत जमशेदपुर के भालूबासा में पिछले 3 वर्षों से बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं, जिसमे समाज के सैंकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे शामिल होते हैं. यह गुड्डा गुड्डी की शादी वैसे ही पूरी विधि-विधान के साथ किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण कार्य में तेजी लाने एवं शत-प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वितरण कार्य का जायजा लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार मौजूद रहे. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सिदगोड़ा, एग्रिको, भालूबासा आदि क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य की जानकारी ली. साथ ही सभी एआरओ, एईआरओ को निर्देशित किया कि एक-एक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के निमित्त जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला के पूर्वी विधानसभा स्थित साकची (पूर्वी) “मंडल चुनावी कार्यालय” का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने किया. इस अवसर पर सांसद सह एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एवं उनका नारा 400 सीटों को पार करने के लिए अपने क्षेत्रों में उतर कर कमर कसने की जरूरत हैं. सभी उपस्थित नेता कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी को विश्वास दिलाया कि आगामी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के तत्वावधान में चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया. जिसमें 102 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. रक्तदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के प्रमुख सीए चंदन खंडेलवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़ कर दूसरी कोई सेवा नहीं है. रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं. इस मौके पर सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं यादगार के तौर पर गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के रघुवर नगर बस्ती, लोंग टोंग बस्ती एवं पूंज बस्ती में जनसंपर्क अभियान सोमवार को चलाया गया. इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक झा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान लोगों को भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट डालने की अपील की गयी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार विजयी बनाने की अपील विभिन्न बस्तियों के लोगों से की गयी. भाजपा के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए भी कुलवंत सिंह बंटी ने…

Read More