WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला अग्रवाल युवा मंच ने श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल को दिया ग्लास, मग, स्टैंड व घड़ा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल युवा मंच एवं एक हिंदी दैनिक अखबार के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जल दान महा अभियान के तहत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्णा पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में स्टैंड, स्टील का ग्लास, मग सहित दो सेट घड़ा दिया. इसके अलावे पक्षी को पानी पीने के लिए चार सिकोरा एवं फलदार वृक्ष भी दिया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : डीसी, एसएसपी व डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के आवास पर बीएलओ ने पहुंचाई मतदाता पर्ची

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्कूल के सचिव ने कार्य का शुभारंभ करवाया

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री कृष्णा इंग्लिश मीडियम स्कूल के सचिव हरि बल्लभ सिंह आरसी द्वारा घड़ा एवं सिकोरा में पानी भरवा कर एवं वृक्षारोपण कर पीने का पानी के कार्य को शुभारंभ करवाया गया. तत्पश्चात स्कूल के प्रधानाध्यापिका कृष्णा पांडे, उप प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह एवं सदस्य कृष्णानंद चौधरी ने भी बारी-बारी से घड़ा, सिकोरा में पानी भरकर एवं पौधरोपण का कार्य संपन्न किया गया. इससे स्कूली बच्चे लाभान्वित होंगे. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी, कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, दुर्गा पूजा मैदान, पोस्तो नगर साई मंदिर के समीप सहित कुल 10 स्थानों पर घडा का सेट एवं वृक्षारोपण किया गया है.

इसे भी पढ़ें साकची के दयाल इंटरनेशनल होटल में चला जेएनएसी का बुलडोजर, बेसमेंट का हो रहा था व्यवसायिक उपयोग

आवश्यक स्थानों को चिन्हित कर रखा जाएगा घड़ा व सिकोरा

इसके अलावे और भी आवश्यक स्थानों को चिन्हित कर घड़ा, सिकोरा और वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में राहगीरों को पीने का पानी का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े. इस पुनीत कार्य के लिए अग्रवाल युवा मंच के संदीप मुरारका की पूरी टीम एवं दैनिक हिन्दी अखबार की पूरी टीम को धन्यवाद दिया.    इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, प्रतिनिधि अरविंद पांडे, समाजसेवी भोला झा एवं स्कूल के प्रधानाध्यापिका कृष्णा पांडे, उप प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह, एकाउंटेंट विवेक पांडे सहित स्कूल के 30 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर