Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका के पावरु आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन परिसर में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से 5 अक्टूबर को आदिवासी भूमिज भाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। आज के दिन आदिवासी भूमिज- समाज के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन झारखंड सरकार के महामहिम राज्यपाल के द्वारा 5 अक्टूबर 2018 को द्वितीय राजभाषा के रूप में स्वीकृति प्रदान किया था।   यह बहुत लंबी संघर्ष के बाद आदिवासी भूमिज समाज के लिए एक उपलब्धि है। समाज के लोगों द्वारा भूमिज भाषा दिवस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को बोड़ाम प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से साढ़े नौ करोड़ रुपए से स्वीकृत दो योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। योजनाओं में मिर्जाडीह से सीमागोड़ा होते पारडीह काली मंदिर तक 4 किलोमीटर सड़क तथा चामटा से सोमाडीह टोला गोलाबेड़ा होते हुए झिझिरगोड़ा तक साढ़े तीन किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि ग्रामीणों का वर्षों पुरानी मांग थी सड़क, सड़क के बन जाने से लोगों की आवागमन में सुविधा होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो, मुखिया हरिप्रसाद किस्कू, पंचायत समिति सदस्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डा. अजय कुमार ने शनिवार को साकची ऑटो स्टैण्ड में ऑटो चालकों के बीच ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किए गए ऑनलाईन आवेदन की कॉपी का वितरण किया. मौके पर डा. अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर शहर में ऑटो यातायात व्यवस्था का प्रमुख साधन है. ज्यादातर ऑटो चालक गरीब है. उनके पास इतना समय और पैसा भी नहीं होता है कि वो अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकें. जनकल्याण रथ के माध्यम से जरुरतमंद ऑटो चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन भरने से लेकर बनवाने तक का…

Read More

इनर व्हील क्लब, जमशेदपुर वेस्ट की पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संस्था द्वारा कैंसर (कर्कट रोग) के रोकथाम हेतु जागरूकता और साथ ही इसके खिलाफ जंग के लिए अक्टूबर महीने को जागरूकता फैलाने की माह के रूप में अनुमोदित किया गया है। इस दिशा में इनर व्हील क्लब- जमशेदपुर वेस्ट (आईडब्लूसी) द्वारा चार अक्टूबर को कदमा स्थित टाटा वर्कस यूनियन उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कक्षा 8 से 12 के छात्रायों के लिए एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।. इस दौरान मेहेरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ शशांक ने संगोष्ठी में उपस्थित करीब 150…

Read More

बुरुडीह के पूर्व मुखिया सोखेन हेम्ब्रम के नेतृत्व में युवा प्रचार प्रसार में जुटे फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदिम जुवान जुमिद गांवता गम्हरिया और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 अक्टूबर को गम्हरिया प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय सालमपाथर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। यह जानकारी ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर 75 बार के आदिवासी युवा रक्तदाता राजेश मार्डी ने दी है। उन्होंने बताया कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में रक्तदान करते हुए हमारी सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार का यह “गोल्डन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. दुर्गा पूजा के अवसर पर भगवती सेवा संघ ने घोड़ाबंधा स्थित साईं मंदिर के पास ग्रीन स्काई फाउंडेशन द्वारा संचालित आकाश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गरीब बच्चों के बीच दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया। संघ के सदस्यों ने स्कूल के छोटे बच्चों को नवरात्रि के अवसर पर नए कपड़े वितरित किए। नूतन वस्त्र मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक अलग ही नजर आ रही थी। कार्यक्रम में ग्रीन स्काई फाउंडेशन के संस्थापक आकाश सिन्हा ने बताया कि, स्कूल की शुरुआत 8 बच्चों से हुई थी, जो अब लगभग 60 बच्चों तक पहुंच चुका है।…

Read More

सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं: दिनेश कुमार  फतेह लाइव, रिपोर्टर. साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, बिरसानगर जोन नं 6 बी, में शनिवार को काव्य प्रतियोगिता और दुर्गा स्तुति का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसमें विद्यालय की सचिव जयंती शांता, निर्देशक रमन सर,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. विगत दिन 3 अक्टूबर 2024 को पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कोलकाता एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देश पर स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के तहत झारखण्ड राज्य के टाटा स्टील जुबली पार्क, चांडिल डैम और रंकिणी मंदिर झारखण्ड में स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। जिसके अंतर्गत झारखंड राज्य की नाट्य संस्था गीता थिएटर के कलाकारों ने स्वच्छता ही सेवा नामक नुक्कड़ नाटकों का भव्य मंचन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता ही सेवा संदेश को ग्रहण किया। नुक्कड़ नाटक में कलाकारो ने कलात्मक ढंग से हमारे दैनिक जीवन में स्वच्छता…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद‍ में जोड़ापोखर पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया सिन्दरी मुख्य मार्ग पर बी टाईप कॉलोनी के निकट विगत 15 सितंबर को फ्लिप्कार्ड कलेशन एजेंट मुकुल मिश्रा गोलीकांड मामले में पुलिस ने और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जोड़ापोखर थाना में शुक्रवार सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भूपेंद्र राउत ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पाथरडीह लूट कांड में धीरज कुमार गुप्ता एवं गौतम धीवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से एक अपाची मोटरसाइकिल संख्या JH10CN-2003, दो एनराइड मोबाइल, एक लाख 22 हजार नगद, इस्तेमाल किए गए देशी पिस्टल, एक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सुप्रिया सुले द्वारा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए पांच सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इसके लिए झारखंड प्रदेश में प्रत्याशी का सही तरीके से चयन एवं आपसी तालमेल को ध्यान में रखते हुए झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को एनसीपी के संगठन को पांच प्रमंडलों में बांट कर सबकी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दिया है। जिसके अन्तर्गत कोल्हान प्रमंडल की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय को दिया गया है। उत्तरी छोटानागपुर प्रभाकर प्रसाद एवं दक्षिणी छोटानागपुर मुकेश ठाकुर, संथाल परगना मुफ्ती अब्दुला असहर कासमी एवं पलामू…

Read More