Breaking News
Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में काव्य प्रतियोगिता और दुर्गा स्तुति का भव्य आयोजन

SHARE:

सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं: दिनेश कुमार 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, बिरसानगर जोन नं 6 बी, में शनिवार को काव्य प्रतियोगिता और दुर्गा स्तुति का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसमें विद्यालय की सचिव जयंती शांता, निर्देशक रमन सर, प्रबंधक शुभम, प्रधानाध्यापक रंजीत और अनिल कुमार घोष ने हिस्सा लिया।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में “पृथ्वी बचाओ भविष्य बचाओ,” “सच्ची दोस्ती,” “मेरी शिक्षक,” “समय,” और “मेरा स्कूल” जैसी कविताओं के साथ ही रंगारंग नृत्य और नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य और दुर्गा मां के नौ रूपों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में हो रहे इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। छात्रों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा और उनके आत्मविश्वास ने हमें गर्व महसूस कराया।

विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, मैरी, सोनी, संध्या, चन्दना, सिमरन, अन्नपूर्णा चंद्रा, मारिया, श्रुति, मिनती, हर्षलिन, वर्षा, सुचित्रा, नलिनी, प्रियंका और शिक्षकों में राज सर, अपूर्वा, जगजीत, पूर्णिमा, संदीप, सानिया, स्मृति, नवनीत, मधुमिता और मानी का सहयोग सराहनीय रहा।

इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना समर्थन दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर