Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर को आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी जिला सचिव कृतिवास मंडल के द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को शिकायत आवेदन पत्र सौंपा है। इसमें कहा गया है कि जमशेदपुर अंचल कार्यालय अंतर्गत हल्का संख्या 6 में उप राजस्व निरीक्षक शंकर राम पदस्थापित हैं तथा वह अपने कार्यालय से हमेशा गायब रहते हैं एवं आम जनता के साथ आए दिन दुर्व्यवहार करते हैं। किसी भी कार्य के लिए आम जनता और छात्रों को खूब दौड़या जाता है राजस्व उप निरीक्षक शंकर राम मानगो के निवासी हैं एवं इससे पहले भी मानगो अंचल कार्यालय में राजस्व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मण्डल में मण्डल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर आरपीएफ ने टिकट दलालों पर नकेल कसने के लिए अपनी निगाहें पैनी कर रखी है। उसी क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर पटेल चौक राँची मे गुप्त निगरानी के दौरान रांची पोस्ट के निरीक्षक डी. शर्मा के नेतृत्व एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा तथा उसके पास से तलाशी के दौरान उप निरीक्षक सूरज पांडे ने 19,200 रुपये का लाइव तथा पुराना रेलवे टिकट बरामद किया। पूछने पर उसने अपना नाम पिंटू कुमार उम्र 24 वर्ष, पूत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर में आगामी 5 अक्टूबर को अपराह्न 2:30 बजे स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गिरीश चोडानकर, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य प्रकाश जोशी एवं पूनम पासवान सर्किट हाउस में पधारेगें। साथ ही इस दौरान पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ नेता, विधानसभावार उम्मीदवारों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों…
सर्कस मैदान गोलमुरी में डॉ अजय ने दुर्गापूजा पंडाल का किया उदघाटन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डा.अजय कुमार ने शुक्रवार को गोलमुरी सर्कस मैदान स्थित गोलमुरी दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर डा. अजय ने कहा शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा समस्त झारखंड वासियों का कल्याण करें. माता रानी सबके जीवन में सुख शांति और समृद्धि प्रदान करें. डा. अजय ने कहा कि नवरात्र में हम मां दुर्गा की नौं रुप का पूजन करते है. यह हमें मां दुर्गा के विभिन्न रुप से अवगत कराता है. दुर्गा पूजा हमें नारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित एक दर्जन गांवों में तूफानी दौरा करते हुए ग्रामीणों से मिले। इस दौरान विधायक ने प्रत्येक गांवों में ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि दौरा का शुभारंभ बोड़ाम प्रखंड के गेडुआ गांव से किया गया और समापन पटमदा प्रखंड के राजाबासा में हुआ। इस बीच राहरगोड़ा, ब्रजपुर, कोलाबनी, नतुनडीह, मोहनपुर, बूढ़ीगोड़ा, तिलाईटांड़,…
जिला परिषद डॉ परितोष की अनुसंशा पर जिला परिषद निधि से होगा कार्य, हुआ शिलान्यास फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में छोटा गोविंदपुर स्थित वीर शिवाजी पार्क के चार दीवारी निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष के द्वारा संपन्न हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष ने कहा कि यह पार्क हाउसिंग डबल रूम वासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस पार्क का चारों ओर से अतिक्रमण हो रहा था। चारदीवारी निर्माण से अतिक्रमण भी रुकेगा। साथ ही साथ आने वाले दिनों में पार्क में वाकिंग ट्रेक, ओपन जिम और हाई मास्ट लाइट की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने आवासीय परिसर कार्यालय में प्रतिदिन सुबह जनता दरबार लगाने की एक अनोखी पहल शुरू की है। जहां वे आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। सांसद न केवल लोगों की समस्याओं से अवगत होते हैं, बल्कि तत्काल निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इसके अलावा,कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण भी किया जाता है। ग्रामीणों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खूंटी में आज तक ऐसा सांसद पहले कभी नहीं देखा गया है, जो प्रतिदिन जनता दरबार लगाते हों। लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के जमडार में पुलिस पिकेट की पुनर्बहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। दरअसल वहां से पिकेट हटाने से नाराज ग्रामीणों ने पटना बलहरा मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस सूचना के बाद गावां थाना प्रभारी दल-बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर ग्रामीण को आश्वाशन दिए, जिसके बाद चार घंटे की जाम को हटाया गया था। ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी को खोरी महुआ एसडीएम के नाम हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर बताया कि जमडार एक सुदूरवर्ती क्षेत्र है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह के बरवाडीह स्थित पुराने पुलिस लाइन में 31वें सदर एसडीपीओ के रूप में जीत वहन उरांव ने पदभार ग्रहण किया। गोरतलब है कि उरांव का तबादला कोडरमा से गिरिडीह हुआ है। अपना योगदान देने के बाद नव पदस्थापित एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि सदर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अवैध खनन, तस्करी और अपराध पर नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए पूरी निष्ठा और पूरी तन्मयता से वे कार्य करेंगे। इस मौके पर मुफ्फसिल थाना के पदाधिकारी मौजूद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जागृति लेडीज क्लब द्वारा स्थानीय वृद्ध आश्रम स्नेह दीप में वहां रह रहे लोगों के बीच फल मिठाईयां एवं नमकीन का वितरण किया। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने वहां पर रह रहे वरिष्ठ लोगों के साथ समय व्यतीत किया तथा उनका दुख दर्द बांटा और तथा उनसे उनकी समस्याओं को सुना तथा हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस मौके पर क्लब की सदस्य मनीषी गुप्ता, मोएतसी दास, भारती गुप्ता एवं राखी वर्मा उपस्थित थी।
