फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर को आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी जिला सचिव कृतिवास मंडल के द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को शिकायत आवेदन पत्र सौंपा है।
इसमें कहा गया है कि जमशेदपुर अंचल कार्यालय अंतर्गत हल्का संख्या 6 में उप राजस्व निरीक्षक शंकर राम पदस्थापित हैं तथा वह अपने कार्यालय से हमेशा गायब रहते हैं एवं आम जनता के साथ आए दिन दुर्व्यवहार करते हैं।
किसी भी कार्य के लिए आम जनता और छात्रों को खूब दौड़या जाता है राजस्व उप निरीक्षक शंकर राम मानगो के निवासी हैं एवं इससे पहले भी मानगो अंचल कार्यालय में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर स्थापित थे और अपनी ऊंची पहुंच के कारण वर्तमान में जमशेदपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित हैं, जिसके कारण शंकर राम की मनमर्जी दिनो दिन बढ़ती ही जा रही है। राजस्व उप निरीक्षक शंकर राम के मानगो अंचल कार्यालय एवं जमशेदपुर आंचल कार्यालय में कई वर्षों तक रहने के कारण आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की विश्वासनीय और गोपनीयता भंग होने की भी संभावना प्रतीत होता है। राजस्व उप निरीक्षक शंकर राम के मानगो अंचल कार्यालय और वर्तमान जमशेदपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच कर एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए अन्य जिला में अविलंब स्थानांतरण किया जाय। कृतिवास मंडल के द्वारा
पत्र की प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग भारत सरकार नई दिल्ली को प्रेषित की गई है।