Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 जाम के एक मुकदमे में किसी भी अभियुक्त को दोषी नहीं पाया. इस मामले में कालटू चक्रवर्ती, शमशाद खान, मो. सत्तार, मो. जलील, मो. मुशीर, मो.हारुन, मुजफ्फर हुसैन, दयानिधि गिरि आदि अभियुक्त थे. इन सभी लोगों पर आईपीसी के धारा 143, धारा 342, धारा 427, धारा 353 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था. गुरुवार को अदालत ने सभी को दोष मुक्त पाते हुए सभी को बाइज्जत बरी कर दिया. इस मौके पर सनत कालटू चक्रवर्ती ने कहा कि हमने जनहित में सड़क जाम किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी घाटशिला जिला निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक लखन मार्डी ने घाटशिला प्रखंड के बनकटी पंचायत के जगन्नाथपुर गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। लखन मार्डी ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और डायरी में नोट किया। ग्रामीणों के आग्रह पर लखन मार्डी ने देवतुल्य ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर की उपनिवेशवाद की गुलामी ने घाटशिला को गर्त में धकेल दिया। बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय। हम लोगों ने ही माला लेकर खड़ा रहा और नेता जमशेदपुर से आता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठन मंत्री गीता मुर्मू गुरुवार को सबर बहुत क्षेत्र रामचंद्रपुर पहुंची. यहां सबरों की बदहाल स्थिति पर चिंता जाहिर की. कहा कि एक तरफ प्रदेश की सरकार उत्थान की बात करती है, लेकिन रामचंद्रपुर गांव में न ही शिक्षा के नाम पर और न ही चिकित्सा के नाम पर कोई काम अभी तक हुआ है. इसके अलावा गांव में रोजगार की स्थिति भी बहुत ही खराब है, जिसके कारण यहां रह रहे सबर परिवार बहुत ही नरकीय जीवन जी रहे हैं. उन्होंने इस पर चिंता जाहिर की. गीता मुर्मू ने कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के हजारीबाग में गांधी मैदान के कार्यक्रम में पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी के नेत्री देवी कुमारी भूमिज द्वारा एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में झारखंड में भूमिज भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग किया गया। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भूमिज भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त था। मगर वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार में भूमिज भाषा को द्वितीय राजभाषा से एक साजिश के तहत हटा दिया गया है, जिसके कारण भूमिज समुदाय में काफी रोष व्याप्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एक से बढ़ कर कलाकार है, जिनका पूर्व में भी कई गीत यूट्यूब पर धूम मचा चुका है। इस वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर शहर के पत्रकार, गीतकार बिजेंद्र कुमार द्वारा रचित “चमकता मंदिरिया” तीखा म्यूजिक जेएसआर यूट्यूब पर लांच किया गया है। अब यह गीत नवरात्रा में धूम मचा रहा है। इसे पसंद करने के साथ-साथ खूब लोग लाइक्स और सब्सक्राइब भी कर रहे हैं। इस गीत को बिकेश सहाय एवं सविता यादव ने मधुर आवाज से सजाया है। इसके म्यूजिक आर्या शर्मा, कैमरा एवम मिक्सिंग धनंजय ने किया है। भूमिका में बिजेन्द्र कुमार,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विधायक निधि से बनने वाली लगभग 7 योजना का खरसावां विधायक दशरथ गागराई रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा बारुहातु पंचायत के मुखिया रेखा मनी उरांव, छोटा सेगोई पंचायत के मुखिया लुदरी हेंब्रम, तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बारुहातु पंचायत के देशवापहाड में चबूतरा निर्माण, वहीं जोजोहातु में 300 फीट पीसीसी सड़क निर्माण बारूहातु में 300 फीट पीसीसी सड़क निर्माण, रूगुडीह पंचायत के धुनाडीह में चबूतरा निर्माण, पोंडाकाटा पंचायत के चिरूडीह में 300 फीट पीसीसी सड़क निर्माण, बंदोलोहर पंचायत के छोचाकडीह में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इनर व्हील क्लब सिंदरी की ओर से अंतरज्योति ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को भोजन कराया गया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ही है, कि ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को सुरुचि भोजन कराना और इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना। उनके साथ बच्चों को प्यार जताना, साथ ही नवरात्र के शुभ अवसर पर इन बच्चों को फलों का भी वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी का इजहार साफ साफ दिख रहा था। उन्हें न्यूट्रिशन फूड्स खाने में दिया गया। इस प्रोजेक्ट में इनर व्हील के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया, जिसमें मुख्य रूप से क्लब की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिला में आदित्यपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 113 पुड़िया ब्राउन शूगर के साथ एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में शाहबाज खान उर्फ गुड्डू और आसुरन बीबी शामिल हैं। शाहबाज, जेल में बंद ड्रग पैडलर डॉली परवीन का बेटा है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 113.44 ग्राम ब्राउन शूगर और लगभग 1.50 लाख रुपये नकद बरामद…
जेसीबी, हाईवा एवं कई मजदूरों से साफ-सफाई अभियान हुआ पूरा फतेह लाइव, रिपोर्टर. दुर्गा पूजा को मद्देनजर रखते हुए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी, रोड नंबर 4 स्थित ट्रांसफार्मर के सामने मुख्य सड़क पर महीनों से रखे हुए कचरा को जेसीबी, हाईवा से साफ करवाया गया। इस तरह एक हाइवा में 15 टन कचरा का उठाव किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि महीना से रखे हुए कचरो से श्रद्धालुगण को दुर्गा पूजा पंडाल में एवं मां दुर्गा की प्रतिमा देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कचरो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के मौके पर गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा मे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 1501 महिलाएं और युवतियां शामिल हुई। नर्वदा धाम पचम्बा से प्रारंभ होकर कलश यात्रा बरतर काली मंडप पहुंची। जहां मत्था टेक महिलाएं और युवतियां गौशाला मोहल्ला, रानी सती रोड, हटिया रोड होते हुए सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचम्बा पहुंची। शोभायात्रा में मां दुर्गा, बजरंगबली, भोलेनाथ की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस शोभा यात्रा देखने के लिए सुबह से ही माताओं ,बहनों और युवाओं का तांता लगा रहा।वहीं शोभायात्रा में भारी संख्या में…
